Home Box Office‘जेलर 2’ ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ‘कूली’ समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा

‘जेलर 2’ ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ‘कूली’ समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म थिएटर में रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई हुई है. रजनी फैंस के लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म में साउथ और बॉलीवुड के हिट स्टार्स की एक टोली देखने के लिए मिलती है. इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. ऐसे में अब इस फिल्म ने हिंदी में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. 

‘जेलर 2’ हिंदी में तमिल की दूसरी बिगेस्ट फिल्म बन चुकी है, जिसने ओपनिंग वीक में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसने टॉप 5 में तीन बड़ी तमिल फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं फिल्म का हिंदी और टोटल कलेक्शन…

‘जेलर 2’ का डे-9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग वीक में सभी भाषाओं में 334.35 करोड़ का बिजनेस किया. 
– जबकि फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– वहीं, फिल्म ने 9वें दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे तक 6.48 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके बाद इसका टोटल नेट कलेक्शन 340.83 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम’ ने तोड़ा ‘आवारापन 2’ का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म

इसके साथ ही अगर ‘जेलर 2’ की बाकी भाषाओं की कमाई की बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तमिल में 240.81 करोड़, तेलुगु में 64.79 करोड़, हिंदी में 31.33 करोड़ और कन्नड़ में 3.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

‘जेलर 2’ का 8 दिनों का हिंदी कलेक्शन (नेट)

पहले दिन- 3.5 करोड़
दूसरे दिन- 2.9 करोड़
तीसरे दिन- 4.5 करोड़
चौथे दिन- 5.75 करोड़
पांचवे दिन- 3.35 करोड़
छठे दिन- 5.25 करोड़
सातवें दिन- 3 करोड़
आठवें दिन- 2.4 करोड़
टोटल कलेक्शन- 30.65 करोड़

‘जेलर 2’ ने हिंदी में बनी तमिल की दूसरी बड़ी फिल्म

कोईमोई के अनुसार, ‘जेलर 2’ हिंदी में तमिल की दूसरी बड़ी फिल्म बन चुकी है. इसने ओपनिंग वीक में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. इसने 8 दिनों में हिंदी में 30.65 करोड़ का बिजनेस किया और इसके बाद ‘कूली’ (26.05 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. देखिए हिंदी में ओपनिंग वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 तमिल फिल्में…

1. 2.0- 139.75 करोड़ (8 दिन)
2. जेलर 2- 30.65 करोड़ (8 दिन)
3. कूली- 26.05 करोड़ (8 दिन)
4. कबाली- 21.75 करोड़
5. लियो- 16.65 करोड़ (8 दिन)

बहरहाल, अगर ‘जेलर 2’ के बारे में बात की जाए तो ये साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और एस जे सूर्या जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. कोईमोई के अनुसार, ये रजनीकांत की 350 करोड़ के बजट में बनी दूसरी सबसे महंगी फिल्म है.



Source link

You may also like

Leave a Comment