‘तू है मेरी किरण’ का कलेक्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ भी 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। इस फिल्म के साथ सोनाक्षी ने काफी समय बाद बड़े परदे पर वापसी की है। हालांकि बड़े परदे पर वापसी के बाद उनकी फिल्म के लिए पहला दिन भी कुछ खास साबित नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन करीब 25 लाख से 50 लाख के बीच कमाई की है।
‘पहला प्यार दूसरी बार’
फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। पहले दिन इसने महज 50 लाख रुपये की कमाई की है।




