Home Morning News (खास खबरें)काम की खबर:रांची के धुर्वा में बन रहे लाइट हाउस के फ्लैट की बुकिंग आज से शुरू होगी, 5 हजार  के डिमांड ड्राफ्ट के साथ करना होगा आवेदन

काम की खबर:रांची के धुर्वा में बन रहे लाइट हाउस के फ्लैट की बुकिंग आज से शुरू होगी, 5 हजार  के डिमांड ड्राफ्ट के साथ करना होगा आवेदन

by BollywoodNewsAndMovie


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Ranchi Nagar Nigam Latest News;Booking Of Light House Flat Being Built In Dhurva, Ranchi Will Start From Today, Application Will Have To Be Made With A Demand Draft Of 5 Thousand

रांची5 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक
आवेदक को अपना आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और वोटर आइकार्ड अपलोड करना होगा। साथ ही एक सहमति पत्र भी भरना होगा। - Dainik Bhaskar

आवेदक को अपना आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और वोटर आइकार्ड अपलोड करना होगा। साथ ही एक सहमति पत्र भी भरना होगा।

धुर्वा में बनने वाले लाइटहाउस के फ्लैट की बुकिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। इसके लिए रांची नगर निगम की वेबसाइट www.ranchimunicipal.com से आवेदन डाउनलोड इसे भरकर अपलोड करना होगा। साथ ही पांच हजार रुपये का रांची नगर निगम के फेवर में डिमांड ड्राफ्ट बनाकर नगर निगम के ग्राउंड फ्लोर पर खुले काउंटर पर जमा करना होगा।

एक फ्लैट के लिए लाभुक को छह लाख 79 हजार रुपये देने होंगे। एक फ्लैट की लागत 13 लाख 29 हजार रुपये आ रही है।छह लाख 50 हजार रुपये सरकार सब्सिडी देगी। धुर्वा के सेक्टर वन मार्केट के पास आनि में पंचमुखी मंदिर के पास मैदान के करीब लाइट हाउस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। यहां साढ़े 5 एकड़ क्षेत्रफल में 1008 फ्लैट बनाए जाने हैं।

जून 2015 से पहले रांची में रहने वालों को मिलेगा आवास लाइट हाउस के फ्लैट हासिल करने के लिए वो लोग पात्र होंगे जो रांची नगर निगम क्षेत्र में जून 2015 से पहले से रह रहे हैं। साथ ही उनकी सालाना आमदनी तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के पास देश भर में कहीं पक्का मकान नहीं होना चाहिए। आवेदक रांची में रेंट पर रह रहा हो। योजना में लाभुक परिवार में पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होंगे।

ये डॉक्यूमेंट होंगे अनिवार्य आवेदक को अपना आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और वोटर आइकार्ड अपलोड करना होगा। साथ ही एक सहमति पत्र भी भरना होगा। आवेदक रांची नगर निगम की प्रधानमंत्री आवास योजना की शाखा से संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही नगर निगम ने लाभुकों की मदद के लिए एक टोल फ्री नंबर 18001202929 जारी किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

You may also like

Leave a Comment