Home Morning News (खास खबरें)Narendra Modi Latest News, Updates in Hindi | नरेंद्र मोदी के समाचार और अपडेट

Narendra Modi Latest News, Updates in Hindi | नरेंद्र मोदी के समाचार और अपडेट

by BollywoodNewsAndMovie


नरेंद्र दामोदरदास मोदी (Narendra Damodardas Modi) भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं. 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जीत के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें. साल 2014 लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद, नरेंद्र मोदी ने 26 मई को पहली बार प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया (Prime Minister of India). उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए (MP Varanasi) नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 1984 के बाद पहली बार किसी एक राजनीतिक दल को अकेले लोकसभा में बहुमत मिला था. 

1947 में देश की आजादी के बाद पैदा होने वाले वह पहले भारतीय पीएम हैं. एनडीए की 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद 2019 में पीएम के रूप में मोदी का दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ. 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी सरकार ने हैट्रिक लगाई.

प्रधानमंत्री बनने से पहले, नरेंद्र मोदी ने एक दशक से अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया (Chief Minister Gujarat). नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर (Vadnagar) में हुआ था (Narendra Modi Age). उनके माता – पिता, हीराबा और दामोदरदास मोदी थे (Narendra Modi Parents). हालांकि नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पहला परिचय आठ साल की उम्र में ही हुआ, लेकिन 1970 के दशक में वे आरएसएस (Narendra Modi RSS) के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए. वे 80 के दशक के अंत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए (Narendra Modi BJP). 

साल 2001 में, उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला, वे इस पद पर 2014 तक बने रहे. 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली जीत के बाद, बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इतर, लगातार दो बार जीत दर्ज कर भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे राजनेता हैं.

उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @narendramodi है और फेसबुक पेज का नाम Narendra Modi है. इंस्टाग्राम पर वह @narendramodi यूजरनेम से एक्टिव हैं



Source link

You may also like

Leave a Comment