Home Bigg Boss 20‘यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं..’, बिग बॉस में रोहित शेट्टी ने क्यों कही यह बात?, Bigg-boss Hindi News

‘यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं..’, बिग बॉस में रोहित शेट्टी ने क्यों कही यह बात?, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 20 में घरवालों की क्लास लगाने के दौरान कहा कि आप लोग घर में गैंग्सटर की तरह घूमते रहते हैं।

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की कमान फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने संभाली। सलमान खान अपने कुछ पुराने कमिटमेंट्स के चलते बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार होस्ट नहीं कर सके थे, जिसकी वजह से रोहित शेट्टी ने उनकी जगह ली। रोहित शेट्टी ने इस एपिसोड में आसिफ खान, स्काउट ओपी और यंग डीएसए समेत कई खिलाड़ियों को रियलिटी चेक दिया। यंग के साथ बातचीत में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कुछ महीने पहले उनके घर पर हुई फायरिंग के बारे में बताया।

यंग की तारीफ की, फिर कही यह बात

बिग बॉस के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में रोहित शेट्टी ने यंग डीएसए को फीडबैक देते हुए कहा कि स्काउट ओपी और आसिफ खान घर के भीतर किसी गैंग्सटर्स जैसा बर्ताव कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कहा, “यंग आप ग्रुप में नहीं खेलते हैं, और यह आपके बारे में एक अच्छी चीज है। यह शो आपको बहुत कुछ दे सकता है, इसलिए यंग आप अेकेले उड़ान भरना शुरू कीजिए। आपमें वह क्षमता है। मैंने कई बार नोटिस किया है कि आप लोग किसी गैंग्सटर की तरह यहां-वहां घूमते हैं। लेकिन आप किसी गैंग का हिस्सा नहीं बनते।”

आप लोग गैंग्सटर जैसे घूम रहे हैं?

रोहित शेट्टी ने यंग डीएसए को समझाते हुए कहा, “आप लोग खुद को गैंग्सटर समझते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि आप लोग 10वीं क्लास में पढ़ने वाले कोई स्टूडेंट हों। यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं। आप लोग क्यों घर में गैंग्सटर जैसे घूम रहे हैं? लोगों को लगता है कि अगर हम आपको कुछ बताएंगे तो हमारी ट्रोलिंग होने लगेगी। लेकिन हमारे साथ असल जिंदगी में क्या हो रहा है, क्या ट्रोलिंग हमें उससे ज्यादा डराएगी?” मालूम हो कि इसी साल फरवरी में रोहित शेट्टी के जुहू, मुंबई वाले घर पर 5 राउंड गोलियां चली थीं।

सलमान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

कथित तौर पर ये गोलियां लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने चलाई थीं। मुंबई पुलिस ने इस घटना में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। उससे पहले साल 2024 में सलमान खान के बांद्रा वाले घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस मामले में हालिया घटना की बात करें तो 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर बहुत करीब से गोलियां चलाई गई थीं। वह अपनी गाड़ी से फुटबॉल खेलने के बाद निकल रहे थे। यह घटना कैमरे पर भी रिकॉर्ड हुई। हालांकि इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लग गई।





Source link

You may also like

Leave a Comment