Home Morning News (खास खबरें)Mahendragarh-narnaul News:खड़खड़ी मोहल्ले से निकाली प्रभात फेरी – Morning Procession Taken Out From Kharkhari Neighborhood

Mahendragarh-narnaul News:खड़खड़ी मोहल्ले से निकाली प्रभात फेरी – Morning Procession Taken Out From Kharkhari Neighborhood

by BollywoodNewsAndMovie


नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार को मोहल्ला खड़खड़ी से प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्य यजमान ईश्वर बंसल ने परिवार सहित ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। श्रद्धालु ढोल-मृदंग, मंजीरों और डीजे की धुन पर राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए शामिल हुए। प्रभात फेरी आर्य समाज मंदिर, किला रोड, मोहल्ला खटीकान और कल्लूमल की बगीची से होकर वापस यजमान के निवास पर पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने आरती कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। ट्रस्ट प्रधान भूपेश संघी ने कहा कि प्रभात फेरी का उद्देश्य धार्मिक भावना, भाईचारे और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद




Source link

You may also like

Leave a Comment