{“_id”:”6aded8f3ead92052ba051020″,”slug”:”bigg-boss-20-social-media-users-support-love-gill-after-weekend-ka-vaar-scout-2026-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिग बॉस 20: ‘एक महिला दूसरी को नीचा दिखा रही’, वीकेंड का वार के बाद लव के सपोर्ट में आए यूजर्स, स्काउट पर भड़के”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

बिग बॉस 20
– फोटो : अमर उजाला
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड का वार के बाद सोशल मीडिया पर अब नई बहस छिड़ गई है। दरअसल, इस बार के एपिसोड को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। उन्होंने आते ही कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। सिर्फ इतना ही नहीं, होस्ट रोहित ने स्काउट और लव को साफ-साफ शब्दों में कहा कि दोनों भले एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं, लेकिन बाहर चीजें वैसी नहीं दिख रहीं, जैसा वह बताते हैं। दोनों के वीडियो जो वायरल हो रहे थे।
इसके बाद शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी की शो में एंट्री हुई। काश्वी ने आते ही स्काउट और लव पर सवालों की बौछार कर दी। अब इस पर लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ लोगों ने इस बार लव गिल को सपोर्ट किया, तो कुछ ने काश्वी की ही क्लास लगा दी और स्काउट पर भी भड़कते हुए नजर आए।
