जेलर 2 बॉक्स ऑफिस (Film Poster)
हैदराबाद: थलाइवा रजनीकांत ने एक बार फिर अपनी फिल्म से करिश्मा कर दिखाया है. रजनीकांत ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म जेलर 2 से अपनी सबसे कमाऊ फिल्म 2.0 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जेलर 2 अब तमिल सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. बीते आठ साल से फिल्म 2.0 की कमाई का रिकॉर्ड किसी और एक्टर की फिल्म नहीं तोड़ पाई और ओजी रजनीकांत ने खुद ही अपनी फिल्म को पीछे छोड़ फिर सबसे कमाऊ फिल्म का खिताब अपने नाम किया. चौंकाने वाली बात यह है कि जेलर 2 ने महज 11 दिनों में इस मुकाम को हासिल कर लिया है. चलिए जानते हैं जेलर 2 ने 11 दिनों में डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब 12वें दिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर चाल कैसी है.
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
रजनीकांत की एक्शन कॉमेडी फिल्म जेलर ने 11वें दिन अपने दूसरे संडे को 25.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया. जबकि फिल्म ने अपने पहले संडे 55 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन के बारे में जानें तो इसने 24 करोड़ रुपये कमाए थे. खबर लिखे जाने तक फिल्म ने आज दूसरे सोमवार 12वें दिन 1.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 399.89 करोड़ रुपये और ग्रॉस 468.25 करोड़ रुपये हो गया है. यानी फिल्म ने इंडिया में 400 करोड़ रुपये कमाल लिए हैं.
जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रजनीकांत ने जेलर 2 से शंकर के निर्देशन में बनी अपनी ही फिल्म 2.0 के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2.0 ने वर्ल्डवाइड 691 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब वहीं, जेलर 2 ने 11 दिनों में 710.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ जेलर 2 ने 2.0 के साथा-साथ लियो, जेलर और भी कई हाईस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. कॉलीवुड में आज तक किसी भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं किया है, लेकिन जेलर 2 की आंधी को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह तमिल सिनेमा की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बन सकती है, क्योंकि इसके आस-पास रिलीज हुईं कई हिंदी और साउथ फिल्में इसका कुछ भी नहीं बिगाड़ पा रही हैं.
सबसे कमाऊ तमिल फिल्में
| तमिल फिल्में (सबसे कमाऊ) | कमाई |
| जेलर 2 | 710.35 करोड़ रुपये (कमाई जारी..) |
| 2.0 (2018) | 691 करोड़ रुपये |
| जेलर (2023) | 604.74 करोड़ रुपये |
| लियो (2023) | 595–615 करोड़ रुपये |
| कुली (2025) | 514–675 करोड़ रुपये |
जेलर 2 के बारे में
जेलर 2 का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म के निर्माता सन पिक्चर्स के मालिक कलानिधि मारन हैं. फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक है, जो थिएटर्स में जबरदस्त माहौल क्रिएट कर रहा है.
