Home Hollywoodमाँ का सरनेम, कई हिट फ़िल्में, गुमनामी, डिप्रेशन और बॉलीवुड में वापसी की कोशिश… जानिए इमरान ख़ान की पूरी कहानी

माँ का सरनेम, कई हिट फ़िल्में, गुमनामी, डिप्रेशन और बॉलीवुड में वापसी की कोशिश… जानिए इमरान ख़ान की पूरी कहानी

by BollywoodNewsAndMovie


इमरान ख़ान ने कई हिट फ़िल्में दीं लेकिन जल्द ही वो गुमनामी के अंधेरे में खो गए

इमेज कैप्शन, इमरान ख़ान ने कई हिट फ़िल्में दीं लेकिन जल्द ही वो गुमनामी के अंधेरे में खो गए

बॉलीवुड एक्टर इमरान ख़ान सुर्ख़ियों में हैं. मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है.

इमरान ने 10 अक्तूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जहाँ पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

पुलिस के मुताबिक, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने पर इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

हालांकि, इमरान ख़ान के वकीलों का दावा है कि वह प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि वहां से गुज़र रहे थे.

इस मामले पर बहस जारी है, लेकिन इस विवाद के बीच इमरान की ज़िंदगी और करियर का सफ़र भी चर्चा में है. एक ऐसा सफ़र, जिसमें शोहरत, गुमनामी और निजी संघर्षों के कई पड़ाव आए.





Source link

You may also like

Leave a Comment