‘बिग बॉस 20’ शो से मैरी कॉम भी बाहर हो चुकी हैं। इसी बीच अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच जमकर बवाल मचता दिख रहा है।
Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस वक्त काफी तमाशा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में इस बार का वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार रहा। शो पर रोहित शेट्टी बतौर होस्ट आए थे और कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। लेकिन सबसे ज्यादा रोहित, स्काउट और लव गिल के रिश्ते को लेकर भड़के। वहीं, शो से मैरी कॉम भी बाहर हो चुकी हैं। इसी बीच अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच जमकर बवाल मचता दिख रहा है। आइए जानते हैं आखिर किस बात पर दोनों के बीच जंग छिड़ी।
बिग बॉस का किचन बना जंग का मैदान
‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे, माही विज और घर के बाकी लोग किचन में होते हैं। आम्रपाली पहले से ही खाना बना रही होती हैं, तभी माही विज उनसे कहती हैं कि दाल चढ़ा दो। इस पर आम्रपाली चिढ़ जाती हैं और वो कहती हैं कि मुझे पता है मेरा काम। माही चिल्लाते हुए कहती हैं कि हां पता है कि तुमको अपना काम। ऐसे में आम्रपाली कहती हैं कि आप पांच बार कह चुकी हैं दाल चढ़ाओ, दाल चढ़ाओ। मुझे पता है मेरा काम।
आम्रपाली और माही के बीच छिड़ी जंग
आम्रपाली की बात सुनकर माही उन्हें जवाब देती हैं कि सब मुझे बोलते हैं फिर खाने में लेट रहा है। आम्रपाली गुस्से में कहती हैं वो आप बिना मतलब मुझे नहीं बोलेंगे। इसी बात को लेकर माही विज और और आम्रपाली के बीच जमकर झगड़ा होता है। दोनों ही एक दूसरे पर बरसती नजर आईं। ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। बाकी आज के एपिसोड में पता चलेगा कि इनका झगड़ा क्या रूप लेता है। इस प्रोमो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
