Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 में ऐसा क्या हुआ कि रो पड़े सभी कंटेस्टेंट्स? – Bigg Boss 20 Contestants Get Emotional Watching Sidharth Shukla Shehnaaz Gill SidNaaz Memories avr

बिग बॉस 20 में ऐसा क्या हुआ कि रो पड़े सभी कंटेस्टेंट्स? – Bigg Boss 20 Contestants Get Emotional Watching Sidharth Shukla Shehnaaz Gill SidNaaz Memories avr

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शो बिग बॉस को दर्शकों से जुड़ते हुए दो दशक पूरे हो चुके हैं. शो का 20वां सीजन भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. घर में जहां कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, बहस और तकरार का दौर जारी है, वहीं हालिया एपिसोड में माहौल अचानक इमोशनल हो गया. बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को शो के पिछले 19 सीजन के सफर की एक खास झलक दिखाई. इस दौरान बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को देखकर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स रो पड़े.

24 मिनट की क्लिप ने ताजा की पुरानी यादें
बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को असेंबली रूम में बुलाया. यहां उन्हें करीब 24 मिनट की एक खास रील दिखाई गई. इस वीडियो में शो के पिछले 20 सालों के सफर की यादें शामिल थीं. कंटेस्टेंट्स ने इस दौरान शो में हुए झगड़े, दोस्ती, प्यार और रिश्तों के कई यादगार पल देखे. क्लिप में कई ऐसे पल भी दिखाए गए, जिन्हें देखकर कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं. खास तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की बॉन्डिंग ने सभी को भावुक कर दिया. दोनों की जोड़ी को फैंस ने सिडनाज नाम दिया था.

सिद्धार्थ को देखकर रो पड़े कंटेस्टेंट्स
वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला की झलक आते ही बिग बॉस के घर का माहौल बदल गया. कई कंटेस्टेंट्स अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए. आम्रपाली दुबे, माही विज और अरिश्फा खान समेत कई कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ की क्लिप देखकर रोने लगे.

 

झगड़ों के साथ प्यार और दोस्ती की भी यादें
दिखाई गई क्लिप में सिर्फ विवाद और झगड़े ही नहीं थे. इसमें शो के दौरान बने दोस्ती और प्यार के रिश्तों को भी दिखाया गया. बिग बॉस के 20 साल के सफर में कई कंटेस्टेंट्स की दोस्ती लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी, तो कई रिश्ते शादी तक पहुंचे.

कंटेस्टेंट्स ने शो के अलग-अलग सीजन की इन यादों को देखकर महसूस किया कि बिग बॉस का सफर सिर्फ लड़ाई और विवादों तक सीमित नहीं रहा है. इस घर में लोगों ने दोस्त बनाए, रिश्ते जोड़े और कई ऐसी यादें छोड़ीं जिन्हें फैंस आज भी याद करते हैं.

2021 में हुआ था सिद्धार्थ शुक्ला का निधन
सिद्धार्थ शुक्ला ने 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन के बाद उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. बिग बॉस 13 में उनके सफर और शहनाज गिल के साथ उनकी दोस्ती को आज भी शो के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है. बिग बॉस 20 में दिखाई गई यह क्लिप भी कंटेस्टेंट्स के लिए ऐसी ही पुरानी यादों को दोबारा जीने का मौका बनी.

 





Source link

You may also like

Leave a Comment