Home Morning News (खास खबरें)Morning News Brief: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया; बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Morning News Brief: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया; बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

by BollywoodNewsAndMovie


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 अक्टूबर 2026) की खबरों में  PM मोदी ने MLC चुनावों को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज; बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ; दिवाली से पहले मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया प्रमुख रहा.

1. PM मोदी ने MLC चुनावों को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

PM नरेंद्र मोदी ने 4 राज्यों में हुए MLC चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस पर बड़ा तंज कसा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में हुए 28 MLC सीटों के चुनाव को लेकर X पर कांग्रेस से सवाल किया कि उसने कितनी सीटें जीतीं. पीएम ने पूछा कि यह चुनाव तो आपके मनचाहा प्रोसेस बैलेट पेपर पर हुआ है. उन्होंने MLC चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस को घेरा है. 

पढ़े पूरी खबर……

2. बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 28 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. बैलेट पेपर से चुनाव कराने का राग अलापने वाली कांग्रेस बिहार-यूपी ही नहीं कर्नाटक (Karnataka MLC Election Result) में भी ‘शून्य’ पर सिमट गई.

पढ़े पूरी खबर……

3. दिवाली से पहले मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया

मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुखबरी दी है. मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी डीए यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए मंजूरी दी है.

पढ़े पूरी खबर……

4. जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का मार्केट डेब्यू

 जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का मार्केट डेब्यू हो गया है. 28 अक्टूबर को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का मार्केट डेब्यू हुआ. इस दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी समेत पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

पायलट मच्छर को UAE ने ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया: भारतीय पायलट स्मित मच्छार को UAE ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश से बचाने के लिए ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किया. जायद-II, UAE के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है. यह सम्मान उड़ान के दौरान हुई गंभीर घटना में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिला है. 

पढ़े पूरी खबर……

 ममता पर CM शुभेंदु का तंज, कहा- ’75 वर्ष की उम्र में अब आराम करें’: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें चुनावी राजनीति से दूर होकर घर पर आराम करें. CM ने  ममता बनर्जी को 75 वर्ष की उम्र में अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने और आराम करने की सलाह दी है. 

पढ़े पूरी खबर……

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे पर 10 करोड़ की रिश्वत का आरोप: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे और सांसद नमल राजपक्षे को देश के भ्रष्टाचार-रोधी आयोग ने श्रीलंकन ​​एयरलाइंस के लिए एयरबस विमानों की खरीद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया. इस मामले में सांसद नमल राजपक्षे के खिलाफ मुकदमा चलेगा. 

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment