Home Box OfficeAvarapan 2 vs Bantwara 1947 Box Office Collection

Avarapan 2 vs Bantwara 1947 Box Office Collection

by BollywoodNewsAndMovie


2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों ही फिल्म शुक्रवार यानी 14 अगस्त को रिलीज हुई हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को ₹33.75 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई ₹55.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹72.90 करोड़ पहुंच गया है।

वहीं, ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन ₹13.50 करोड़ नेट कमाए। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹19.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹26.41 करोड़ हो गया है।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

‘बंटवारा 1947’ फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है।

‘बंटवारा 1947’ फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 8,071 शोज के दौरान ₹13.50 करोड़ नेट कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹22.91 करोड़ और ओवरसीज ग्रॉस ₹3.50 करोड़ है।

मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

इसी बीच शनिवार को मुंबई में ‘बंटवारा 1947’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। फिल्म की स्क्रीनिंग में शरद शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, मकरंद देशपांडे और परितोष त्रिपाठी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।

नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ‘शिवम पंडित’ के अपने मशहूर किरदार में लौटे हैं। फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'आवारापन 2' इमरान हाशमी की साल 2007 की फ्लॉप लेकिन कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का आधिकारिक सीक्वल है।

‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी की साल 2007 की फ्लॉप लेकिन कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का आधिकारिक सीक्वल है।

‘आवारापन 3’ को लेकर इमरान हाशमी ने हिंट दिया

वहीं, फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बीच इमरान हाशमी ने ‘आवारापन’ के तीसरे पार्ट को लेकर हिंट दिया। शुक्रवार को इमरान एक थिएटर में पहुंचे और उन्होंने लोगों से कहा कि ये फिल्म आप लोगों की वजह से संभव हुई है। 19 साल में शिवम और ‘आवारापन’ को जो प्यार मिला है, यह फिल्म मेकर्स से ज्यादा फैन्स की है।

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हम वापस आए भी और इस जर्नी को हमने और रोमांचक बनाया है। इसमें और एक्शन और इमोशंस जोड़े हैं। उम्मीद यही है कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी और हां, उम्मीद है कि ‘आवारापन 3’ भी बहुत जल्द आएगी। धन्यवाद।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

मूवी रिव्यू; आवारापन 2:इमरान हाशमी की दमदार वापसी, दर्द और अधूरे इश्क की कहानी जो पुराने जख्म फिर ताजा कर दे

2007 की आवारापन अपने दर्द, मोहब्बत और संगीत की वजह से आज भी याद की जाती है। आवारापन 2 उसी भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाती है। इस बार शिवम की लड़ाई सिर्फ उसके अतीत से नहीं, बल्कि बच्चों की तस्करी के एक बड़े गिरोह से भी है। फिल्म में एक्शन और रोमांस है, लेकिन इसकी असली ताकत दर्द, रिश्तों और संगीत में है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

You may also like

Leave a Comment