‘बिग बॉस 20’ में बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिले। आइए जानते हैं कि घर के अंदर पहले कैप्टन की रेस में कौन सफल रहा।

इस हफ्ते एविक्शन के लिए पहले नॉमिनेशन भी हुए, जिसमें कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान का नाम शामिल है। शो के इस एपिसोड की शुरुआत कैप्टंसी के टास्क से होती है जहां यंग और कनिका मान आपस में भिड़ते नजर आते हैं।
फाइनली इस घर को पहला कैप्टन मिला
कनिका यंग से कहती हैं- इसे लग रहा था कि दोस्ती निभाएगी, लेकिन गेम के दौरान मैं कोई दोस्ती नहीं निभाऊंगी, दोस्ती इसके बाद। कैप्टंसी टास्क के बीच स्काउट शो के कुछ ंमेल कंटेस्टेंट्स का ग्रुप बनाते दिख रहे हैं। फाइनली इस घर को यंग डीएसए, नए कैप्टन के रूप में मिल गए हैं। वहीं कैप्टेंसी की रेस में यंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू मुख्य दावेदार थे। वहीं कैप्टन बनते ही यंग डीएसए ने बड़ी रणनीतिक चाल चलते हैं और कनिका मान की एक लाइफलाइन छीन लेते हैं।
कैमरे के सामने बिग बॉस पर चीख पड़े काजी
काजी चुपके से कैमरे के सामने जते हैं और ड्रामेबाजी करते दिखते हैं। वे आसिफ की तस्वीर के सामने कहते हैं- तेरे को 100 जन्म लगेंगे मेरी जगह तक आने में। इसके बाद रीति कहती हैं- वो काजी के लिए चाय बना रहीं लेकिन कैमरे के सामने बेवजह चीखते हुए देखकर घर के सभी लोग रीति से मना करते हैं उनके पास जाने के लिए। काजी चीख चीखकर बिग बॉस से कॉल करने कहते हैं और मेडिकल हेल्प की बात करते हैं। वे कहते हैं- उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई है। इसके बाद काजी को बिग बॉस मेडिकल रूम में बुलाते हैं।
‘बिग बॉस 20’ के घरवालों को दिखाया 20 साल के शो का सफर
‘बिग बॉस 20‘ स्काउट से कहते हैं- नींद पूरी हो गई आपकी? ये सुनकर सभी हंस पड़ते हैं। बिग बॉस कहते हैं- आप सबको मजाक लग रहा है? गुल्लू कहते हैं- हम खाना खा रहे हैं ज्यादा आपका, सोएंगे नहीं। फिर बिग बॉस कहते हैं- ये शो नहीं बल्कि इमोशंस हैं और ऐसे ही नहीं ये शो 20 साल से लोगों से जुड़ा है। इसके बाद बिग बॉस सबके एक जगह इकट्ठा होने के लिए कहते हैं। ्इसके बाद बिग बॉस के घरवालों को अब तक के सारे सीजन की झलकियां दिखाई जाती हैं। इन झलकियों में अब तक के सारे ‘बिग बॉस’ की यादगार और मजेदार झलकियां हैं। इन झलकियों में बिग बॉस के धर में होनेवाली भयंकर लड़ाइयों के भी कई झलक हैं। वहीं कुछ रोनेवाले सीन देखकर माही विज, आम्रपाली दुबे, ईशा, आसिफ वगैरह कई सदस्य रो पड़ते हैं। मैरी कॉम भी अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं रख पाती हैं। इन झलकियों में अमिताभ बच्चन को शो होस्ट करते भी दिखाया गया है और सलमान खान की भी कई मजेदार झलकियां हैं जिन्हें देख घरवालों के चेहरे पर स्माइल आ ही जाती है। इसी के साथ शो से जुड़े अलग-अलग इमोशंस के बाद शो के अब तक के विनर की झलक भी दिखाई गई है।
‘ये शो सिर्फ शो नहीं है और बिग बॉस का घर है’
‘बिग बॉस’ बताते हैं कि ये शो सिर्फ शो नहीं है और बिग बॉस का घर है। वो कहते हैं- यहां इनलोगों की यादें इसलिए रखी गई हैं क्योंकि इन्होंने रियल बनकर यहां खेला है। बिग बॉस कहते हैं- ये शो खेला नहीं जाता बल्कि जीया जाता है। वे बताते हैं कि ये पिक्चर मैंने इसलिए दिखाई क्योंकि आप भी इल लेगसी का हिस्सा बन चुके हैं और अपने-अपने यूनीक व्यवहार से इसे आगे बढ़ाना है। इसके बाद रूम नंबर 20 खुलता है और घरवालों को यहां ले जाया जाता है। इस कमरे में ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी है। वहीं काजी ‘ओ मेरे दिल के चैन’ गाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। बिग बॉस कैप्टन यंग को बुनाते हैं और कहते हैं कि जैसा कि उन्होंने कहा था कि वे कनिका की एक लाइफलाइन लेना चाहते हैं तो आकर कनिका की फोटो पलट दीजिए। वहीं इसके बाद यंग घरवालों के बीच काम डिवाइड करते हैं।

