इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ खूब चर्चा में है। हर दिन इसमें कुछ न कुछ नया हो रहा है। कभी कोई कॉमेडी करता है, तो कभी किसी से तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है। इस बीच मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें काजी तौकीर घर में हंगामा मचाते दिख रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
वीडियो की शुरुआत में काजी, स्काउट को वर्कआउट करने में मदद करवाते हैं, और जब स्काउट वो पूरा कर लेते हैं, तो काजी खुशी से उनका माधा चूम लेते हैं। इस बीच मैरी कॉम बोलती हैं- ‘इनका फिर शुरू हो गया।’
इसके बाद काजी चिल्लाते हुए कहते हैं- ‘मैं एक कमांडर हूं।’ इसके बाद आम्रपाली उन्हें 50 पुशअप मारने का टास्क देती हैं, जो वो देखते ही देखते पूरा कर लेते हैं। इसके बाद वे खुशी से फिर से चिल्लाते हुए और इंजॉय करते नजर आते हैं। इस बीच काजी कहते हैं कि मैं मगरमच्छ के मुंह में जाकर ब्रश करके निकल आऊंगा। मैं एक कमांडर हूं।
देखें वीडियो-
