Home Morning News (खास खबरें)Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम के बीच जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, Bulandsehar Hindi News

Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम के बीच जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, Bulandsehar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में पिछले कुछ दिनों से जारी रुक-रुककर बारिश का मौसम रविवार को भी बना रहा। तड़के से ही शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं दूसरी ओर आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों और बाजारों में जलभराव व कीचड़ की स्थिति बन गई। इसके चलते सड़कों पर निकले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रास्तों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।

बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से जनपद के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है।मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल में बने दबाव के कारण अभी अगले दो दिनों तक क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश होने की पूरी उम्मीद है। आगामी दिनों में बारिश के साथ-साथ तापमान में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment