Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 हाइलाइट्स: घर को मिला पहला कैप्टन, कनिका पर बेघर होने की तलवार, शो के 20 साल के सफर ने सबको रुलाया – bigg boss 20 episode 5 written update in hindi 10 sept 2026 captaincy task nominated contestants for week 1

Bigg Boss 20 हाइलाइट्स: घर को मिला पहला कैप्टन, कनिका पर बेघर होने की तलवार, शो के 20 साल के सफर ने सबको रुलाया – bigg boss 20 episode 5 written update in hindi 10 sept 2026 captaincy task nominated contestants for week 1

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिले। आइए जानते हैं कि घर के अंदर पहले कैप्टन की रेस में कौन सफल रहा।

bigg boss 20 episode 5 written update hindi
बिग बॉस 20 में 10 सितंबर का एपिसोड
घर के अंदर पहले कैप्टन के लिए रेस तेज हो चुकी है। घर में कैप्टंसी के लिए दिए टास्क में जमकर बवाल हुआ और काजी के साथ आसिफ और आम्रपाली दुबे की खूब जमकर लड़ाई हुई है। वहीं अरिश्फा खान भी काजी के सपोर्ट में खड़ी हो गईं। आइए देखते हैं कैप्टंसी की पिक्टर में क्लाइमैक्स कैसा रहा है।

इस हफ्ते एविक्शन के लिए पहले नॉमिनेशन भी हुए, जिसमें कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान का नाम शामिल है। शो के इस एपिसोड की शुरुआत कैप्टंसी के टास्क से होती है जहां यंग और कनिका मान आपस में भिड़ते नजर आते हैं।

फाइनली इस घर को पहला कैप्टन मिला

कनिका यंग से कहती हैं- इसे लग रहा था कि दोस्ती निभाएगी, लेकिन गेम के दौरान मैं कोई दोस्ती नहीं निभाऊंगी, दोस्ती इसके बाद। कैप्टंसी टास्क के बीच स्काउट शो के कुछ ंमेल कंटेस्टेंट्स का ग्रुप बनाते दिख रहे हैं। फाइनली इस घर को यंग डीएसए, नए कैप्टन के रूप में मिल गए हैं। वहीं कैप्टेंसी की रेस में यंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू मुख्य दावेदार थे। वहीं कैप्टन बनते ही यंग डीएसए ने बड़ी रणनीतिक चाल चलते हैं और कनिका मान की एक लाइफलाइन छीन लेते हैं।

कैमरे के सामने बिग बॉस पर चीख पड़े काजी

काजी चुपके से कैमरे के सामने जते हैं और ड्रामेबाजी करते दिखते हैं। वे आसिफ की तस्वीर के सामने कहते हैं- तेरे को 100 जन्म लगेंगे मेरी जगह तक आने में। इसके बाद रीति कहती हैं- वो काजी के लिए चाय बना रहीं लेकिन कैमरे के सामने बेवजह चीखते हुए देखकर घर के सभी लोग रीति से मना करते हैं उनके पास जाने के लिए। काजी चीख चीखकर बिग बॉस से कॉल करने कहते हैं और मेडिकल हेल्प की बात करते हैं। वे कहते हैं- उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई है। इसके बाद काजी को बिग बॉस मेडिकल रूम में बुलाते हैं।

‘बिग बॉस 20’ के घरवालों को दिखाया 20 साल के शो का सफर

बिग बॉस 20‘ स्काउट से कहते हैं- नींद पूरी हो गई आपकी? ये सुनकर सभी हंस पड़ते हैं। बिग बॉस कहते हैं- आप सबको मजाक लग रहा है? गुल्लू कहते हैं- हम खाना खा रहे हैं ज्यादा आपका, सोएंगे नहीं। फिर बिग बॉस कहते हैं- ये शो नहीं बल्कि इमोशंस हैं और ऐसे ही नहीं ये शो 20 साल से लोगों से जुड़ा है। इसके बाद बिग बॉस सबके एक जगह इकट्ठा होने के लिए कहते हैं। ्इसके बाद बिग बॉस के घरवालों को अब तक के सारे सीजन की झलकियां दिखाई जाती हैं। इन झलकियों में अब तक के सारे ‘बिग बॉस’ की यादगार और मजेदार झलकियां हैं। इन झलकियों में बिग बॉस के धर में होनेवाली भयंकर लड़ाइयों के भी कई झलक हैं। वहीं कुछ रोनेवाले सीन देखकर माही विज, आम्रपाली दुबे, ईशा, आसिफ वगैरह कई सदस्य रो पड़ते हैं। मैरी कॉम भी अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं रख पाती हैं। इन झलकियों में अमिताभ बच्चन को शो होस्ट करते भी दिखाया गया है और सलमान खान की भी कई मजेदार झलकियां हैं जिन्हें देख घरवालों के चेहरे पर स्माइल आ ही जाती है। इसी के साथ शो से जुड़े अलग-अलग इमोशंस के बाद शो के अब तक के विनर की झलक भी दिखाई गई है।

‘ये शो सिर्फ शो नहीं है और बिग बॉस का घर है’

‘बिग बॉस’ बताते हैं कि ये शो सिर्फ शो नहीं है और बिग बॉस का घर है। वो कहते हैं- यहां इनलोगों की यादें इसलिए रखी गई हैं क्योंकि इन्होंने रियल बनकर यहां खेला है। बिग बॉस कहते हैं- ये शो खेला नहीं जाता बल्कि जीया जाता है। वे बताते हैं कि ये पिक्चर मैंने इसलिए दिखाई क्योंकि आप भी इल लेगसी का हिस्सा बन चुके हैं और अपने-अपने यूनीक व्यवहार से इसे आगे बढ़ाना है। इसके बाद रूम नंबर 20 खुलता है और घरवालों को यहां ले जाया जाता है। इस कमरे में ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी है। वहीं काजी ‘ओ मेरे दिल के चैन’ गाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। बिग बॉस कैप्टन यंग को बुनाते हैं और कहते हैं कि जैसा कि उन्होंने कहा था कि वे कनिका की एक लाइफलाइन लेना चाहते हैं तो आकर कनिका की फोटो पलट दीजिए। वहीं इसके बाद यंग घरवालों के बीच काम डिवाइड करते हैं।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें