Home Box OfficeJailer 2 Worldwide Box Office: ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, 18वें दिन कमाई में रच दिया इतिहास, 800 करोड़ के पार हुई रजनीकांत की फिल्म

Jailer 2 Worldwide Box Office: ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, 18वें दिन कमाई में रच दिया इतिहास, 800 करोड़ के पार हुई रजनीकांत की फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बरकरार है और इसने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. 18वें दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. 75 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रजनीकांत का स्टारडम बरकरार है. उनकी ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. खास बात है कि अब इस मूवी ने कमाई के मामले में अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है. 18वें दिन ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है. वहीं भारत मे इसकी कमाई 450 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. जानिए रजनीकांत की जेलर 2 ने दुनियाभर में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को इस तमिल फिल्म ने देशभर में 8,906 शो से कुल 11.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस मामले में फिल्म का तमिल वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने 4,287 शो के जरिए अकेले 8 करोड़ रुपये बटोरे.

हिंदी भाषी बेल्ट में भी फिल्म ने पकड़ बनाए रखी और 3,592 शो से 1.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 777 शो से 1 करोड़ रुपये, जबकि कन्नड़ वर्जन ने 250 शो से 45 लाख रुपये का योगदान दिया. इस तरह भारत में अब रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म 456.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रोस कलेक्शन 533.75 करोड़ रुपये हो चुका है. अब बात करते हैं जेलर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की. 18वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 3 करोड़ रुपये की कमाई की और साथ ही 800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है. इसका वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 807.25 करोड़ हो चुका है.

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है, जबकि पहले पायदान पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का कब्जा है. हालांकि, आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की राह थोड़ी कठिन हो सकती है, क्योंकि 5 नवंबर को नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के कारण ‘रामायण’ से ‘जेलर 2’ को कड़ी टक्कर मिलना तय माना जा रहा है.

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ पहले दिन से ही सिनेमघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है. यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और ऋत्विक अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं.

इसकी कहानी पूर्व जेलर टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार को बेटे की मौत के सच से दूर रखते हुए मूर्ति तस्करों के खतरनाक गिरोह से बचाने की जंग लड़ता है. फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ भी अपने दमदार कैमियो अवतार में मुथु की मदद करते नजर आते हैं.

बताते चलें कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती ने भी काम किया है. वहीं, ऋतिक रोशन का सरप्राइज कैमियो ने दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया. दिलचस्प बात है कि ‘जेलर 2’ तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसकी कहानी नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखी है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment