Home Morning News (खास खबरें)रायपुर दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री शाह:जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Home Minister Amit Shah Raipur Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

रायपुर दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री शाह:जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Home Minister Amit Shah Raipur Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

by BollywoodNewsAndMovie


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन नवम्बर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी संशोधित आधिकारिक प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री रायपुर में एक निजी अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। 

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 3 नवम्बर को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 2:40 बजे रायपुर पहुँचेंगे। दोपहर 3 बजे यहां मण्डी रोड, पण्डरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।शाम 4:50 बजे नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित ‘पीपल वन’ पहुँचेंगे और ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह इसके बाद नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुँचेंगे जहाँ शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के समापन के बाद वे रात 8:20 बजे नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से लौटेंगे

सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली से रायपुर आयेंगे। वे सुबह 6 बजे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 7:20 बजे इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और सुबह 9:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 9:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास से निजी अस्पताल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 3:10 से 4:20 बजे तक निजी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर शाम 4:50 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। यहां शाम 4:55 से 5:10 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:20 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। शाम 6 से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट और 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

राज्योत्सव के समापन समारोह में दीपावली से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की  33वीं किस्त की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये भेजे जाएंगे। वहीं नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को योजना की 13वीं किस्त मिलेगी। योजना के तहत अब तक 32 किस्तों में महिलाओं को कुल 20,717।87 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 33वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी।

राज्योत्सव 2026 का समापन आज, अमित शाह देंगे राज्य अलंकरण 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवा रायपुर राज्योत्सव मैदान में आयोजित समापन समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बॉलीवुड गायक की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। शाम 6 बजे से मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम 6 से 6:30 बजे तक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे पद्मश्री उषा बारले अपनी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक राज्य अलंकरण समारोह आयोजित होगा। इसके बाद रात 9 बजे से बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। वहीं राज्योत्सव मैदान के शिल्पग्राम में दोपहर 3 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू होंगी। यहां पंथी नृत्य, आदिवासी लोकसंगीत, कथक, भजन और सूफी गायन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रायपुर की आस्था भट्ट भी भजन गायन की प्रस्तुति देंगी।

सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर लाएगी सीबीआई

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की सीबीआई को मंजूरी दे दी है। सीबीआई आज मंगलवार को सौरभ चंद्राकर को रायपुर लायेगी। दोपहर के बाद उसे रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जहां से सौरभ को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। इसके बाद सीबीआई सौरभ से महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में पूछताछ करेगी। रायपुर पहुंचने के बाद जांच एजेंसी आरोपी से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर कई अहम खुलासे कर सकती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment