Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, DSP दीक्षांत समारोह, श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों का होगा विकास, सफाई कर्मचारियों का धरना, बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन कल

MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, DSP दीक्षांत समारोह, श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों का होगा विकास, सफाई कर्मचारियों का धरना, बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन कल

by BollywoodNewsAndMovie


MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बड़ी बैठक करेंगे। हर 3 माह में होने वाली किसान मंच की मीटिंग होगी। जिसमें भारतीय किसान संघ समेत अन्य किसान संगठन शामिल होंगे। इस बैठक में खाद, बिजली, पानी, बीज समेत कई विषयों पर चर्चा होगी। भावांतर योजना में नई फसलों को शामिल करने और समर्थन मूल्य पर 100% खरीदी, फसल बीमा योजना, टोकन सिस्टम में खामियों, अघोषित बिजली कटौती, कम बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर समस्या को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस मीटिंग में कई विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे।

भोपाल में आज DSP दीक्षांत समारोह

पुलिस अकादमी भौंरी में सुबह 9:30 बजे डीएसपी दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 44वें और 45वें बैच के 48 DSP पास आउट होंगे। प्रदेश को नए अफसर मिलेंगे। 48 DSP में 20 महिला और 28 पुरुष अधिकारी, प्रशिक्षण पूरा। जिला बल के 37, रेडियो के 9 और होमगार्ड के 2 अधिकारी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे और निरीक्षण करेंगे। विजेता अधिकारियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। दीक्षांत के बाद सभी 48 अधिकारी प्रदेश की सेवा में तैनात होंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री निवास से भौंरी स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी पहुंचेंगे। 9:30 बजे DSP की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:15 बजे छिंदवाड़ा के बलराम कृषि महोत्सव में VC के जरिए जुड़ेंगे। दोपहर 2:30 बजे मंत्रालय में मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे सीएम हाउस में बैठक करेंगे।

MP में श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों का होगा विकास

मध्य प्रदेश में श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों का विकास होगा। श्री कृष्ण को समर्पित रिसर्च लाइब्रेरी स्थापित होगी। उज्जैन में अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण होगा। भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित होगा। कृष्ण भक्ति से जुड़ी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। श्री कृष्ण पाथेय न्यास की बैठक में सीएम मोहन ने यह निर्देश दिए है।

हाउसिंग बोर्ड जनता क्वार्टर्स पर चलाएगा बुलडोजर

हाउसिंग बोर्ड जनता क्वार्टर्स पर बुलडोजर चलाएगा। लोगों को खाली करने के आखिरी ऑर्डर्स मिले है। 14 नवंबर से 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर चलेगा। रीडिवेलप कर 20 प्रतिशत बड़े मकान दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश पुनर्विकास नीति 2022 के अंतर्गत मल्टबनेगी। वैध आवंटियों को कलेक्टर गाइडलाइन जितना किराया मिलेगा। 600 मकानों में से केवल 110 मकान ही मूल आवंटी होंगे। 490 मकानों पर लोगों का अनधिकृत कब्जा रहेगा। नगर निगम ने 2016 में मकानों को जर्जर घोषित किए थे।

सफाई कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन

दिवाली से पहले भोपाल में सफाई कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। 3 नवंबर को नीलम पार्क में 8 से 10 हजार सफाई कर्मचारी जुटेंगे। वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। संविदा और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले धरना होगा। मांगें पूरी नहीं हुईं तो 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इस आंदोलन से प्रदेश की नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

भोपाल में बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

इंदौर, जबलपुर के बाद भोपाल में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकलेगी। जिसमें भोपाल-नर्मदापुरम संभाग की हर विधानसभा से 10-10 हजार लोग जुटेंगे। 1200 बस और 2 हजार चार पहिया गाड़ियों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल होंगे। यह पदयात्रा बुधवार सुबह 10 बजे अटल पथ से शुरू होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment