Home Hollywoodक्रिकेट छोड़ बॉलीवुड डेब्यू करेंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोला राज, बोले- वो नकल… – cricketer virat kohli bollywood debut rahul dravid hints sunil gavaskar anushka sharma tmovf

क्रिकेट छोड़ बॉलीवुड डेब्यू करेंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोला राज, बोले- वो नकल… – cricketer virat kohli bollywood debut rahul dravid hints sunil gavaskar anushka sharma tmovf

by BollywoodNewsAndMovie


विराट कोहली का नाम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के महान क्रिकेटरों में शुमार हैं. मैदान पर उतरते ही वो अपने बल्ले से बड़ा धमाका करते हैं. लेकिन क्रिकेट के शिखर पर पहुंचने के बाद, क्या विराट अब बॉलीवुड में कदम रखेंगे? इस दिलचस्प सवाल का जवाब पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने दिया है. 

हीरो बनेंगे विराट?

एक हालिया इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने इशारा किया कि विराट आगे चलकर कैमरे के सामने अपना करियर बना सकते हैं. शायद किसी बॉलीवुड फिल्म में काम कर सकते हैं. 

BBC एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में राहुल से पूछा गया- आपकी टीम में से कौन सबसे बेहतरीन बॉलीवुड एक्टर बनेगा? इस इंटरव्यू में मौजूद अभिषेक बच्चन ने राहुल को याद दिलाया कि कई क्रिकेटर फिल्मों में काम कर चुके हैं.

फिर राहुल द्रविड़ ने जवाब दिया- सुनील गावस्कर ने एक्टिंग करने की कोशिश की. सैयद किरमानी ने भी कोशिश की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली. अजय जडेजा ने भी एक फिल्म की. अच्छी बात यह है कि वो क्रिकेट से ही जुड़े रहे.

जब राहुल से पूछा गया कि क्या वो कभी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाएंगे, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया- नहीं. मुझे अपनी ताकत पता है. मैं खुद को बेवकूफ नहीं बनाने वाला. 

विराट की तारीफ में क्या बोले राहुल द्रविड़?

लेकिन थोड़ा सोचने के बाद उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया और कहा- मुझे लगता है कि विराट दूसरे लोगों की मिमिक्री काफी अच्छी करते हैं. वो लोगों की बहुत अच्छी नकल उतारते हैं. हालांकि आजकल वो ऐसा अक्सर नहीं करते, लेकिन मुझे याद है जब वो टीम में नए युवा खिलाड़ी के रूप में आए थे और हम सब सीनियर थे… तब लोगों की नकल उतारने का उनका हुनर वाकई शानदार था. उन्होंने ढेरों एड्स में भी काम किया है. वो इसमें काफी हद तक एक्सपर्ट बन चुके हैं. 

होस्ट ने फिर अनुष्का शर्मा का जिक्र करते हुए कहा- मुझे पूरा यकीन है कि अनुष्का उन्हें कुछ टिप्स दे सकती हैं. विराट और अनुष्का पहली बार एक एड फिल्म के सेट पर ही मिले थे. उसके बाद से विराट सैकड़ों विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं. 

बता दें कि इससे पहले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी रणवीर इलाहाबादिया संग बातचीत में विराट के बॉलीवुड करियर की संभावनाओं पर बात की थी. उन्होंने कहा था- वो पहले से ही एक बेहतरीन एक्टर हैं. वो दिल्ली से हैं, पंजाबी हैं और उन्होंने वो जिंदगी देखी है. उन्होंने सफलता को बहुत खूबसूरती से संभाला है. उन्होंने हर लेवल पर खुद को मेंटेन रखा है, फिर चाहे बात कॉम्पिटिशन की हो, लुक्स की, फिटनेस की या मेंटल हेल्थ की. 

अब विराट कोहली बॉलीवुड में कदम रखेंगे या नहीं, ये तो वही बता सकते हैं. लेकिन इतना तय है अगर उन्होंने फिल्मों में एंट्री की तो, वो कई स्टार्स को क्लीन बोल्ड कर सकते हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment