Home Morning News (खास खबरें)The maximum temperature was recorded at 36.2 degrees Celsius and the minimum at 21.3 degrees Celsius, with mild cold in the morning and evening.

The maximum temperature was recorded at 36.2 degrees Celsius and the minimum at 21.3 degrees Celsius, with mild cold in the morning and evening.

by BollywoodNewsAndMovie


.

जैसलमेर में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी गर्मी से राहत मिलती है।

कभी फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगती है। सोमवार को दिन और रात, दोनों के पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई। दिन का पारा 2 डिग्री और रात का तापमान 3 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से रात का पारा 20 डिग्री से नीचे चल रहा था। इससे रात में ठंडक बढ़ने लगी थी। लेकिन सोमवार को एकाएक उछाल आया। दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

तापमान बढ़ने से रात के समय महसूस होने वाली ठंडक में फिर से कमी आ गई है। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास अभी भी बना हुआ है। पिछले दिनों तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली थी। सोमवार को दोपहर में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसलमेर. जैसलमेर में गर्मी का असर फिर हुआ तेज। जैसलमेर में सुबह-शाम हल्की ठंडक के साथ सैलानियों की आवक बढ़ चुकी है। ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की रेलमपेल लगी है। दीपावली पर यहां पर्यटन सीजन का विधिवत आगाज होगा। व्यवसायियों का मानना है कि दीपावली की छुट्टियों के दौरान सीमावर्ती स्वर्णनगरी में गुजराती सैलानियों का भारी बूम आएगा। इससे बाजारों में रौनक बढ़ेगी। दिन-रात के तापमान में बड़े अंतर के चलते मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment