कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज के कार्यक्रम
मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं
राजधानी में आज जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं मंत्री के सामने रख सकेंगे। संबंधित मामलों में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकते हैं। जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना और सरकार तक उनकी बात पहुंचाना है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम
भाजपा कार्यालय में आज सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने रख सकेंगे। विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा होगी। जरूरत के अनुसार संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए जा सकते हैं। भाजपा कार्यालय में यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आयोजित होगा।
राजद सांसद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजद सांसद सुधाकर सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे मीडिया के सामने विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की कार्यशैली और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सांसद पत्रकारों के सवालों का जवाब भी देंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे। साथ ही प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की नीतियों और संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।
