Box Office Collection: वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस की तस्वीर काफी दिलचस्प रही. ‘हनुमान अंश’ ने दमदार कलेक्शन के साथ अपना दबदबा कायम रखा, जबकि ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कारोबार भी संतोषजनक रहा. हालांकि, कलेक्शन के मामले में यह फिल्म ‘हनुमान अंश’ से पीछे रही. वहीं, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही और इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कमजोर रहा.
Daayra: CBFC से पास हुई Kareena Kapoor की ‘दायरा’, न कोई सीन कटा न विजुअल में हुआ बदलाव
‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन ने उड़ाए होश
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में तैयार यह फिल्म नीम करोली बाबा की जिंदगी और शिक्षाओं से प्रेरित है. शनिवार को इसे देशभर में 7,449 शोज मिले और इनकी औसत ऑक्यूपेंसी 52 प्रतिशत रही. इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. शनिवार के बाद फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ रुपये, जबकि नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपये हो गया.
क्या है फिल्म की कहानी?
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/05/hanuman-ansh-2026-09-05-17-52-21.png)
‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पहले के भारत की पृष्ठभूमि में रची गई है और लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक की जिंदगी को केंद्र में रखती है. मां के निधन के बाद वह सांसारिक जीवन से दूर होकर भगवान की खोज में निकल पड़ता है. उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसके जीवन में कई बदलाव आते हैं और यही आध्यात्मिक सफर उसे आगे चलकर नीम करौली बाबा के रूप में पहचान दिलाता है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के कलेक्शन हुआ फीका
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म के कलेक्शन अब तक ‘हनुमान अंश’ के करीब चल रहा था, लेकिन वीकएंड में यह थोड़ा पीछे रह गया. नौवें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये रही. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 184.70 करोड़ रुपये हो गया है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/08/31/mirzapur-the-movie-2026-08-31-11-18-18.png)
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी में एक बार फिर सत्ता, बदले और गद्दी की जंग देखने को मिलती है. कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फज़ल), बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) के बीच पुराने विवाद और हिसाब-किताब अभी खत्म नहीं हुए हैं. इसी बीच जैसलमेर से ड्रग माफिया बब्बन यादव (रवि किशन) मिर्जापुर पहुंचता है. उसकी नजर गद्दी पर है, जिसके चलते सत्ता की इस लड़ाई में एक नया खिलाड़ी शामिल हो जाता है. वहीं बीना त्रिपाठी (रसिका दुग्गल) और शरद शुक्ला (अंजुम शर्मा) भी अपने-अपने इरादों के साथ खेल को आगे बढ़ाते नजर आते हैं.
‘हैवान’ के कलेक्शन ने किया निराश
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. फिल्म वीकएंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘हैवान’ ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को तीसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर महज 1.85 करोड़ रुपये रह गई. तीन दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 7.35 करोड़ रुपये पहुंचा है.
‘हैवान’ की कहानी
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/06/29/haiwaan-2026-06-29-16-22-18.webp)
‘हैवान’ की कहानी श्याम राणे (सैफ अली खान) नाम के एक नेत्रहीन शख्स की है, जो मुंबई की एक आलीशान सोसाइटी में काम करता है. इसी सोसाइटी में रिटायर्ड जज प्रधान (बोमन ईरानी) रहते हैं और श्याम का उनके घर लगातार आना-जाना रहता है. जज की देखभाल नैना (श्रेया पिलगांवकर) करती है. कहानी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है, जब जज प्रधान एक आरोपी परशुराम गोखले (अक्षय कुमार) की तलाश कर रहे होते हैं. परशुराम का मानना है कि उसे उस अपराध की सजा मिली, जिसका वह दोषी नहीं था. यही वजह है कि उसके भीतर बदले की आग भड़क उठती है और वह अपने रास्ते में आने वालों को निशाना बनाने लगता है.
Ramayana: ‘रामायणम्’ का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, गणेश चतुर्थी पर दिखी राम-सीता की दिव्य झलक
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया? (How did ‘Hanuman Ansh’ perform at the box office?)
A. ‘हनुमान अंश’ ने वीकएंड पर शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से आगे निकल गई.
Q2. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कलेक्शन कैसा रहा? (How was the box office performance of ‘Mirzapur: The Movie’?)
A. पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी अच्छा कारोबार किया, लेकिन वीकएंड पर इसका कलेक्शन ‘हनुमान अंश’ से पीछे रहा.
Q3. ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कौन आगे रहा? (Which film performed better between ‘Hanuman Ansh’ and ‘Mirzapur: The Movie’?)
A. वीकएंड के कलेक्शन के आधार पर ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को पीछे छोड़ दिया.
Q4. ‘हनुमान अंश’ किस फिल्म पर आधारित है? (What is ‘Hanuman Ansh’ based on?)
A. ‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा से जुड़ी कहानी पर आधारित फिल्म है और इसका निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है.
Q5. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कौन-कौन से कलाकार हैं? (Who stars in ‘Mirzapur: The Movie’?)
A. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.
Tags : box office collection | Haiwaan | Haiwaan Trailer | Haiwaan Review | Mirzapur The Movie | Mirzapur The Movie Review | Hanuman Ansh | Hanuman Ansh budget | Hanuman Ansh cast | Hanuman Ansh cast fees | Hanuman Ansh Collection
