Home Morning News (खास खबरें)Chamba News:रात को खाना खाकर सोया युवक, सुबह बिस्तर पर मिला मृत – Young Man Went To Sleep After Having Dinner; Found Dead In Bed The Next Morning

Chamba News:रात को खाना खाकर सोया युवक, सुबह बिस्तर पर मिला मृत – Young Man Went To Sleep After Having Dinner; Found Dead In Bed The Next Morning

by BollywoodNewsAndMovie


पत्नी ने जगाने का प्रयास किया तो नहीं हुई हलचल, परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, कुज्जल गांव के 29 वर्षीय मुकेश की हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। सदर थाना के तहत रठियार पंचायत के कुज्जल गांव में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोया था, लेकिन सुबह वह बिस्तर पर मृत मिला।

पत्नी ने उसे जगाने का प्रयास किया तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुकेश कुमार (29) पुत्र जैको निवासी गांव कुज्जल, डाकघर रठियार, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि 28 अक्तूबर की शाम मुकेश ने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह सोने चला गया। अगली सुबह पत्नी ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।



Source link

You may also like

Leave a Comment