Home Bigg Boss 20यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार किया चीट, अब सता रहा डर, लोग बोले- बड़ा स्‍काउट OP को ज्ञान दे रहा था! – young dsa cheated on his girlfriend samiksha 10 times now he living in fear of losing her people are saying look he was the one giving advice to scout

यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार किया चीट, अब सता रहा डर, लोग बोले- बड़ा स्‍काउट OP को ज्ञान दे रहा था! – young dsa cheated on his girlfriend samiksha 10 times now he living in fear of losing her people are saying look he was the one giving advice to scout

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में दिवाली से पहले हुए फैमिली मैसेज टास्क के दौरान यंग DSAअपने माता-पिता का मैसेज सुनकर भावुक हो गए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने स्काउटओपी के सामने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार धोखा देने की बात कबूल की।

Yung DSA Admits Cheating On Girlfriend Samiksha
युंग DSA ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार धोखा देने की बात कबूली
‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों रिश्तों, भावनाओं और गेम को लेकर काफी कुछ देखने को मिल रहा है। दिवाली से पहले कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों के रिकॉर्डेड मैसेज सुनने का मौका मिला। इस दौरान जहां कई कंटेस्टेंट्स अपने परिवार की बातें सुनकर भावुक हो गए, वहीं रैपर यंग DSA ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने स्काउटOP के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा पर एक-दो बार नहीं बल्कि 10 बार चीट किया है।

शो में ‘संदेशे आते हैं’ नाम का एक खास टास्क रखा गया था। इसमें कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार का मैसेज सुनने के लिए अपनी एक लाइफ का त्याग करना था। इस टास्क के दौरान यंग DSA को अपने माता-पिता का मैसेज सुनने का मौका मिला। रिकॉर्डिंग सुनकर वह भावुक हो गए, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं। उनके इस खुलासे पर सोशल मीडिया यूजर्स भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

गर्लफ्रेंड का जिक्र न होने पर परेशान हुए यंग

घर से आया परिवार का मैसेज खत्म होने के बाद यंग DSA जहां एक तरफ भावुक दिखे वहीं, दूसरी ओर एक और बात को लेकर परेशान नजर आए। दरअसल, उनके माता-पिता के रिकॉर्डेड मैसेज में उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा का कहीं जिक्र नहीं था। समीक्षा को ‘सामा’ के नाम से भी जाना जाता है। यंग इस बात से हैरान थे कि उनकी मां ने मैसेज में समीक्षा का नाम क्यों नहीं लिया। इसी बात को लेकर उन्होंने स्काउटOP से बातचीत शुरू की और अपने रिश्ते से जुड़ी ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।