‘बिग बॉस 20’ में सबसे अधिक चीखने चिल्लाने वाली कंटेस्टेंट अरिश्फा अब घर की कैप्टन बन चुकी हैं। यानी अब घर में उनकी हुकूमत चलेगी। वहीं माही ने अरिश्फा के लिए फैमिली का मेसेज वाला ऑप्शन नहीं चुना, जिसकी वजह से उनका रो- रो कर बुरा हाल है।

इस शो में ‘बिग बॉस’ ने बताया कि अरिश्फा को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को दिवाली का खास तोहफा (फैमिली के मेसेज और फोटो) मिला है। उन्हें मौका देने के लिए, कैप्टंसी के टास्क के लिए 2X रूम खोला गया। कंटेस्टेंट को 2 दरवाजे (अरिश्फा का सपोर्ट करने वाला) और 1 दरवाजे (उनकी कैप्टंसी के खिलाफ) में से एक चुनना था।
अरिश्फा को अगली कैप्टन बनते देखने की इच्छा जताई
काजी, यंग, गुल्लू, आम्रपाली, कनिका, लव, माही, उदिति और मनीष ने 2 दरवाजे को चुना और अरिश्फा को अगली कैप्टन बनते देखने की इच्छा जताई! इसके बाद अंत में अरिश्फा ने कैप्टंसी का ताज जीत लिया!
टास्क के बाद आरिश्फा फूट-फूट कर रोईं
वहीं फैमिली टास्क के बाद आरिश्फा फूट-फूट कर रोईं! माही ने अपनी एक्स्ट्रा लाइफलाइन को गेम में बनाए रखने के लिए आरिश्फा की फैमिली के मेसेज वाली कैसेट तोड़ दी, जिसके बाद आरिश्फा टूटी हुई कैसेट को हाथ में लेकर खूब रोईं। उदिति उसे सांत्वना देने की कोशिश करती है और काजी भी इस भावुक पल में उन्हें समझाते हैं।
फैमिली का मेसेज न सुन पाने की वजह से आरिश्फा काफी टूट जाती हैं
अपनी फैमिली का मेसेज न सुन पाने की वजह से आरिश्फा काफी टूट जाती हैं। वहीं टास्क के बाद, माही विज को जब फैमिली वाली तस्वीर मिली तो उन्होंने लौटा दी और कहा कि वह इसे अपने पास इसलिए नहीं रखना चाहती हैं क्योंकि इससे खेल में उनकी इमोशनल कमजोरी सामने आ सकती है। वह काफी भावुक हो रही थीं, क्योंकि यह मेसेज किसी और का नहीं बल्कि उनकी बेटी तारा का था।
काजी तौकीर नाराज होते दिख रहे हैं
माही के इस कदम से काजी तौकीर नाराज होते दिख रहे हैं और उन्होंने माही से पूछा कि उन्होंने ये बात पहले क्यों नहीं बताई। काजी ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर उन्हें पता होता कि माही को यह मेसेज और तस्वीर नहीं चाहिए तो वह अपनी लाइफलाइन कुर्बान नहीं करते।
काजी और माही दोनों के पास 2-2 लाइफलाइन थीं
दिलचस्प बात ये है कि टास्क से पहले काजी और माही दोनों के पास 2-2 लाइफलाइन थीं, लेकिन अब काजी ने माही की वजह से अपनी एक लाइफलाइन खो दी है!

