‘बिग बॉस 20’ में दिवाली के मौके पर घरवालों को उनके परिवार की ओर से मेसेज भेजे गए। इस मेसेज को लेकर बिग बॉस ने एक ट्विस्ट दिया जिसमें हर कंटेस्टेंट को किसी दूसरे के घरवालों का मेसेज सुनाने का ऑप्शन चुनना था या फिर वे अपने लिए एक लाइफलाइन चुन सकते थे। इसी दौरान माही विज के साथ कुछ अजीब हुआ।

इसके बाद उदिति ने मनीष के लिए भी फैमिली मेसेज वाला ऑप्शन चुना, जिसमें उनकी वाइफ ने कहा कि आज इतने सालों बाद पहली बार घर में उनके बगैर करवा चौथ मनाया और अब दिवाली भी।
लव की मां ने कहा- माही पीठ पीछे उनकी बेटी को क्या बोलती हैं
इसी के साथ अब उदिति की भी एक लाइफलाइन खत्म हो जाती है। वहीं अब लव की फैमिली का मेसेज आता है। उनकी मां पंजाबी में बोलती है, ‘तुमने कुछ भी गलत नहीं किया है, सभी तुम्हारी तारीफ करते हैं कि तुम बहुच अच्छा खेल रही हो। किसी से कोई अटैचमेंट मत रखना, अकेले खेलो बढ़िया खेलो। उन्होंने माही के लिए कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर स्काउट नहीं होता तो मैं लव को नंगा कर देती, अगर मैं आपकी बेटी के लिए कहूं तो आप बर्दाश्त करोगे? लव तू और बढ़िया खेल, जब तू रोती है तो ये सोच कि हमारा क्या हाल होगा।’ लव की बहन कहती हैं कि जितना तू मुझसे लड़ती है उससे डबल वहां लड़। इसके बाद माही लव से पूछती हैं कि उनकी मां ने क्या कहा तो वो बताती हैं जिसे सुनकर माही कहती हैं- मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं बोला है। आम्रपाली लव की मां की बातें सुनकर खुश हो जाती हैं और कहती हैं- बहुत बढ़िया।
माही ने कहा- उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं, मैं क्यों बोलूंगी
माही कहती हैं, ‘उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं, मैं क्यों बोलूंगी कि स्काउट नहीं रहता तो मैं नंगा कर दूंगी। मैं तो काशवी वाले एपिसोड से भी दूर थी।’ वहीं कनिका और गुल्लू कहते हैं कि ये बड़ा स्टेटमेंट है। इसके बाद माही लव की मां से सॉरी कहती हैं। वो कहती हैं- आंटी मैंने कभी ऐसा नहीं कहा है लेकिन अगर आपको कुछ बुरा लगा है तो सॉरी।
‘यही वजह है कि मैंने 10 साल तक इस शो के लिए हां नहीं किया’
माही कहती हैं, ‘मुझे ऐसा फील हो रहा है कि मेरा ही सब दिखा रहे हैं, सब नेगेटिव दिखा रहे हैं।’ अरिश्फा कहती हैं- सबका सब दिखा रहे हैं। माही बिग बॉस से कहती हैं, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि सब आप मेरा ही नेगेटिव दिखा रहे हो, फिर मैं कॉन्टिन्यू नहीं करूंगी, मैं शो क्विट कर लूंगी। मुझे पैसे नहीं चाहिए। हर कोई गंदी-गंदी नीच बातें करता है, उनका तो कभी नहीं दिखाते। हर कोई हर बात करता है, दूसरे के बारे में गंदा-गंदा बोलता है, मेरा ही क्यों दिखाते हो, सब छल-कपट करते हैं, मैं बेवकूफ नहीं हूं, मुझको दिखता है कि किसको आगे लेकर जा रहे हो किसको नहीं, मेरी भी फैमिली देख रही है न यार, यही वजह है कि मैंने 10 साल तक इस शो के लिए हां नहीं किया। वो काशवी आकर इतना बोल गई आपकी बेटी को।’
माही कहती हैं- मैं फ्राइडे नाइट से हर्ट हूं
माही कहती हैं, ‘मैं फ्राइडे नाइट से हर्ट हूं। बिग बॉस आप मुझे कन्फेशन रूम में बुलाओ वर्ना मैं पूरी रात नहीं सोऊंगी, बैठी रहूंगी। उनकी मम्मी को यही हर्ट हुआ होगा कि इतना सब कुछ बोलकर गया, ये बुरा नहीं लगा कि जब कहा- शर्ट में हाथ डाल रही। इसके बाद माही विज को बिग बॉस कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। वो कहती हैं, ‘मुझे फ्राइडे से बोला जा रहा, रोहित शेट्टी मुझे बोलता है, इतना सब कुछ बोला गया, मेरी इमेज खराब हो रही है, मैं डील नहीं कर सकती । बिग बॉस कहते हैं- आपका इमेज खराब करके हमें क्या फायदा होगा, आप ओपन माइंड से सलाह ले सकती हैं तो वीकेंड के वार पर इसलिए ये कहा जाता है ताकि बाहर क्या हो रहा है आपको इस बारे में पता नहीं होता है, तो एक इशारा किया जाता है। वर्ना आपके दिमाग में ये रहेगा कि आप जो कर रही हैं, कर रही हैं वो सही है। ये भ्रम और वहम आपके दिमाग से निकाल दीजिए कि कोई फोर्स आपको डिमीन करने के लिए नहीं है।’

