Home Box OfficeDiwali Box Office Record: दिवाली पर जब-जब रिलीज हुई फिल्म, मेकर्स पर पैसों की हुई बारिश, बॉक्स ऑफिस पर टूटे रिकॉर्ड्स

Diwali Box Office Record: दिवाली पर जब-जब रिलीज हुई फिल्म, मेकर्स पर पैसों की हुई बारिश, बॉक्स ऑफिस पर टूटे रिकॉर्ड्स

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Diwali Box Office Record: सिनेमा के लिहाज से दिवाली त्योहार हमेशा खास रहा है. दिवाली पर रिलीज होने वाली ज्यादातर फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिली है, जिसका ताजा मिसाल रणबीर कपूर की ‘रामायण’ है. त्योहार के मौके पर फिल्में लंबे समय तक टिकट खिड़की पर बनी रहती है. इसलिए, दिग्गज फिल्म मेकर्स भी दिवाली पर अपनी बड़ी फिल्में रिलीज करने को तैयार रहते हैं. दिवाली पर कई आइकॉनिक फिल्में आई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट रही हैं. आइए, ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं.

नई दिल्ली: दिवाली पर अमूमन हर साल मेकर्स बड़ी फिल्में रिलीज करते हैं, ताकि फेस्टिव सीजन का फायदा मिल सके. इस बार नितेश तिवार की ‘रामायण’ रिलीज हुई, जिसने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. यानी दिवाली सिनेमा के लिहाज से शुभ रही है. ज्यादातर फिल्मों में त्योहार का भरपूर फायदा मिला.

90 के दशक में दिवाली के मौके पर यादगार फिल्में रिलीज हुई थीं. इनमें 1995 में आई ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, 1996 में आई ‘राजा हिंदुस्तानी’ शामिल है. इसी तरह, ‘दिल तो पागल है’ और ‘कुछ कुछ होता है’ भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थीं, जो ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर रही थीं.

साल 2023 की दिवाली पर आई ‘टाइगर 3’ को फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा पहुंचा था. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 466 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को भरपूर प्यार मिला था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2013 में आई ‘कृष 3’ भी दिवाली के मौके पर भारी संख्या में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सिनेमाघरों से करीब 394 करोड़ रुपये बटोरे थे.

फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने भी साल 2015 की दिवाली के मौके पर दस्तक दी थी. सलमान खान की फैमिली ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. इसने बॉक्स ऑफिस से लगभग 388 करोड़ रुपये कमाए थे.

साल 2014 में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. छुट्टी के मौके पर फिल्म ने 383 करोड़ रुपये कमाए थे.

साल 2017 में आई फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसने दिवाली पर रिलीज होकर साबित किया कि अगर कॉन्टेंट दमदार हो, तो फेस्टिव सीजन पर इसका भरपूर फायदा पहुंच सकता है.

साल 2021 में आई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. कोविड के बाद खुले सिनेमाघरों में दर्शक फिल्म देखने के लिए पहुंचे. फिल्म ने 294 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment