Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: महाकालेश्वर के आंगन से शुरू होगा दीपोत्सव, मुरैना-भिंड और अशोकनगर जाएंगे CM, आज से शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान, सरकार मनाएगी गोवर्धन पर्व, 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

MP Morning News: महाकालेश्वर के आंगन से शुरू होगा दीपोत्सव, मुरैना-भिंड और अशोकनगर जाएंगे CM, आज से शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान, सरकार मनाएगी गोवर्धन पर्व, 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

by BollywoodNewsAndMovie


MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मुरैना, भिंड और अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। स्वामित्व योजना रजिस्ट्री प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। हितग्राहियों से संवाद और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित करेंगे।

महाकालेश्वर के आंगन से शुरू होगा दीपोत्सव

दीपोत्सव की शुरुआत भगवान श्री महाकालेश्वर के आंगन से होगी। धनतेरस पर महाकाल मंदिर में सुबह 9 बजे से परंपरानुसार पूजन शुरू होगा।

CM के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 10:30 बजे भोपाल बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। 11 बजे स्टेट हैंगर से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.30 बजे मुरैना के करुआ गांव में स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वामित्व योजना रजिस्ट्री प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। हितग्राहियों से संवाद, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का सम्मान करेंगे। इसके बाद भिंड और अशोकनगर के अजलेश्वर गांव पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे भिंड में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:10 बजे भोपाल स्थित निवास लौटेंगे।

धनतेरस पर गांव-गांव मंत्री, सांसद, विधायकों की तैनाती

स्वामित्व योजना के तहत आज से प्रदेश में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान शुरू होगा। अब मंत्री, सांसद और विधायक गांव-गांव पहुंचकर संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएंगे। ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक मिलेगा। प्रदेश में अब तक 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी है। 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। संपत्ति का मालिकाना हक मिलने से ग्रामीणों को बैंक लोन और वित्तीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

एमपी सरकार मनाएगी गोवर्धन पर्व

मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार गोवर्धन पर्व मनाएगी। 9 नवंबर को प्रदेशभर में गोवर्धन पर्व मनाया जाएगा। प्रदेशभर में गौ पूजन और पशुपालकों का सम्मान होगा। CM डॉ मोहन भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। प्रदेश के पंजीकृत गौशालाओं को भी अनुदान राशि दी जाएगी।

शीतकालीन सत्र

एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। 7 दिसंबर से शीतकालीन सत्र बुलाया जा सकता है। यह सत्र 5 दिन का हो सकता है। सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट लाएगी। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव की संभावना है। नगरीय प्रशासन कॉलोनाइजर एक्ट में संशोधन करवा सकता है। यह सत्र पूरी तरह से डिजिटल होगा।

MP में बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

प्रदेश में 1398 किलोमीटर लंबा फोरलेन सड़क नेटवर्क बनाने की तैयारी है। एमपी में 63 हजार 296 करोड़ की लागत ग्रीनफील्ड हाईवे बनेंगे। भोपाल से मंदसौर, सागर से सतना समेत 5 नए रूट पर कॉरिडोर बनेंगे। भोपाल-मंदसौर 258, सागर-सतना कॉरिडोर 227 किलोमीटर लंबा होगा। जबलपुर-आशापुर 358 किलोमीटर लंबा होगा। भोपाल-ग्वालियर 320 और कटनी-सिंगरौली 235 किलोमीटर का नया कॉरिडोर बनेगा। स्टेट हाईवे से एक्सप्रेस-वे तक सड़क कनेक्टिविटी का नेटवर्क मजबूत होगा। तीन कॉरिडोर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार, दो के लिए DPR कंसल्टेंट चयन की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment