Home Hollywoodहॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल किममेरी जॉनसन का 50 वर्ष की आयु में निधन

हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल किममेरी जॉनसन का 50 वर्ष की आयु में निधन

by BollywoodNewsAndMovie


हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल Kimmarie Johnson का 50 वर्ष की आयु में निधन

हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल Kimmarie Johnson का 50 वर्ष की आयु में निधन

Kimmarie Johnson Hollywood Actress Death: हॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री और मॉडल किममेरी जॉनसन का 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री पिछले कुछ समय से दिल से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की जानकारी सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।किममेरी जॉनसन ने 4 नवंबर को लॉस एंजिल्स स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी भतीजी रोंडा स्कॉट के अनुसार, 27 अक्टूबर को उन्हें दिल से जुड़ी एक गंभीर समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच में पाया था कि उन्हें ‘हार्ट एन्यूरिज्म’ की समस्या है। अस्पताल में करीब आठ दिनों तक चले उपचार और जिंदगी की जंग के बाद उनका निधन हो गया।

ब्यूटी पेजेंट से अभिनय तक का सफर

पेंसिल्वेनिया के विल्किंसबर्ग में जन्मीं किममेरी जॉनसन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट से की थी। वर्ष 1992 में उन्होंने ‘मिस पेंसिल्वेनिया यूएसए’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 1993 में उन्होंने ‘मिस यूएसए’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। अपनी सुंदरता और प्रतिभा के दम पर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में एक अलग पहचान स्थापित की थी। 90 के दशक के अंत में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ‘बेवर्ली हिल्स, 90210’ से मिली। इसके अलावा, उन्होंने पामेला एंडरसन के साथ सीरीज ‘वी.आई.पी.’ में भी काम किया। फिल्मों की बात करें तो वर्ष 2000 में आई कॉमेडी फिल्म ‘ड्यूड, व्हेयर इज माई कार?’ उनके करियर की चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। उन्होंने ‘स्पैनिश फ्लाई’, ‘शैडो फ्यूरी’, ‘गैंग वॉर्स’ और ‘लिगेसी’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।

अभिनय से दूरी और व्यावसायिक जीवन

वर्ष 2003 में अपने बेटे कैमरून नीनो के जन्म के बाद किममेरी ने अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया था। उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने बेटे की परवरिश पर केंद्रित करने का निर्णय लिया था। हालांकि, उन्होंने काम से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई और बाद में उद्यमिता की ओर रुख किया। साल 2011 में उन्होंने अपना खुद का स्किनकेयर ब्रांड ‘स्किनग्लो बाय किममैरी’ लॉन्च किया। अपने इस बिजनेस के माध्यम से वह महिलाओं को स्वास्थ्य और त्वचा की देखभाल के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही थीं। किममेरी जॉनसन के निधन से उनके परिवार और प्रशंसकों में गहरा शोक है। वह अपने पीछे अपने बेटे कैमरून नीनो को छोड़ गई हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment