Last Updated:
साल 2026 कार्तिक आर्यन के 15 साल के करियर में तीसरा ऐसा साल है, जब उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई. 2012 और 2016 में भी उनकी कोई फिल्म नही आई थी. हालांकि, साल 2027 की पहली छमाही में उनकी तीन फिल्में रिलीज को पूरी तरह तैयार हैं. तीनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, इसलिए कार्तिक के पास अपना टैलेंट दिखाने और बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीन सफल फिल्में देने का बेहतरीन मौका है.
नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन की पिछले कुछ सालों में लगभग हर साल कम से कम एक फिल्म सिनेमाघरों में जरूर रिलीज हुई है. हालांकि, 2026 में कार्तिक आर्यन की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई. मगर फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि साल 2027 में उनकी एक-दो नहीं, बल्कि तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ये सभी साल के पहले छह महीनों के भीतर ही आ जाएंगी.
(फोटो साभार: Instagram@kartikaaryan)
कार्तिक आर्यन 2027 की शुरुआत ‘नागजिला’ के साथ एक अनोखे अंदाज में करेंगे. यह एक फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक एक ऐसे ‘नाग’ के रोल में हैं जो अपना रूप बदल सकता है. इसमें रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. (फोटो साभार: Instagram@kartikaaryan)
‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नागजिला’ 12 फरवरी 2027 को रिलीज होगी. ‘नागजिला’ को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन की महावीर जैन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. (फोटो साभार: Instagram@kartikaaryan)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘नागजिला’ के ढाई महीने बाद कार्तिक आर्यन एक ऐसी फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनका अब तक का सबसे गहरा और रोमांटिक अवतार देखने को मिलेगा. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म में कार्तिक के साथ मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगी. (फोटो साभार: Instagram@kartikaaryan)
टी-सीरीज ने हाल में घोषणा की है कि अनटाइटल्ड फिल्म 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी. कार्तिक के लुक और इस फिल्म के जॉनर की वजह से इसने काफी ध्यान खींचा है, क्योंकि इस तरह की फिल्में आजकल सिनेमाघरों में काफी पसंद की जा रही हैं. उम्मीद है कि इस फिल्म का संगीत भी इसका एक खास अट्रेक्शन होगा. (फोटो साभार: Instagram@kartikaaryan)
बॉलीवुडहंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘चंदू चैंपियन’ के निर्देशक कबीर खान के साथ कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म 18 जून 2027 को रिलीज होगी. फिल्म का नाम ‘लड़ाकू’ है. इसे बिड़ला स्टूडियोज और कबीर खान एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. (फोटो साभार: Instagram@kartikaaryan)
फिल्म ‘लड़ाकू’ के जरिए कार्तिक आर्यन ‘डोपामाइन स्टूडियोज’ के साथ बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी शुरुआत कर रहे हैं. ‘लड़ाकू’ सच्ची कहानी से प्रेरित है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘लड़ाकू’ भारत की सबसे कम उम्र की दो बार की वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम के जीवन से प्रेरित है. बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इसमें उनके कोच की भूमिका निभाएंगे. (फोटो साभार: Instagram@kartikaaryan)
