Home Morning News (खास खबरें)Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

by BollywoodNewsAndMovie


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update | Dhanteras Gold Price Drop & Vaibhav Bihar Captain

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

7 राज्यों में हुए SIR में जिन लोगों के नाम कटे हैं, उन्हें अपना नाम दोबारा जुड़वाने का एक और मौका मिला है। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है। आगे जानिए कि OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कमेंट किया है।

⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी…

1. न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में सुबह 7.30 बजे भारत Vs न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. SIR में छूटे मतदाताओं को एक और मौका: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के वोटर फिर नाम जुड़वा सकेंगे

चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया के दौरान एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और डुप्लिकेट (ASDD) के तौर पर रखे गए मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका दिया है।

इन मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म जारी हुए थे, लेकिन वापस नहीं मिले। इसके चलते स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान उनका नाम ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स में शामिल नहीं हो सका।

आयोग के निर्देश दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नगालैंड पर लागू होंगे। इस दौरान डुप्लिकेट नामांकन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चुनाव आयोग का 3 दिन में दूसरा अहम फैसला

इससे पहले 3 नवंबर को आयोग ने एक और फैसला लिया था, जिसमें कहा गया था कि अगर मतदाता का नाम SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकता है।

EC ने कहा चाहे 10 साल से वोटर रहे हों, फिर भी फॉर्म-6 ही भरना होगा। इसको झूठा शपथ पत्र नहीं माना जाएगा, न ही कोई केस होगा।

पूरी खबर पढ़ें…

2. सोना ₹2,677 घटकर ₹1.41 लाख पर आया, चांदी के दाम इस साल ₹48 हजार गिरे

धनतेरस पर सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम ₹2,677 घटकर करीब ₹1.41 लाख पर आ गए ।

एक किलो चांदी ₹4,432 सस्ती होकर ₹1.83 लाख रुपए पर आ गई। एक दिन पहले सोना ₹1.44 लाख और चांदी ₹1.87 लाख रुपए पर थी।

सोना इस साल ₹11 हजार महंगा और चांदी ₹48 हजार सस्ती

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोना 2026 में अब तक ₹10,934 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी ₹47,552 रुपए सस्ती हुई है।

पूरी खबर पढ़ें…

3. माता-पिता की कमाई से नहीं तय होगा आरक्षण, ओबीसी क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएसी परीक्षाओं में OBC क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार की संशोधन याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा- ओबीसी आरक्षण के तहत ‘क्रीमी लेयर’ तय करने का आधार केवल माता-पिता की सैलरी या आय को नहीं बनाया जा सकता।

अदालत ने कहा कि किसी उम्मीदवार को आरक्षण के दायरे से बाहर करने के लिए केवल वेतन को पैमाना मानना सही नहीं है। इसके लिए माता-पिता के सोशल स्टेटस और उनके पद की प्रकृति को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

केंद्र सरकार को दो साल का वक्त देने से इनकार

केंद्र ने PSU (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों) और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के पदों की सरकारी पदों से समानता तय करने और नई व्यवस्था बनाने के लिए दो साल का समय मांगा था।

सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग स्वीकार नहीं की। कोर्ट ने फैसले का पालन करने के लिए आठ हफ्ते का अतिरिक्त समय दे दिया है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-III लागू, कंस्ट्रक्शन-तोड़फोड़ पर रोक; ओडिशा में लैंडस्लाइड से 7 की मौत

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण कम करने के लिए स्मोग गन का यूज किया जा रहा है।

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण कम करने के लिए स्मोग गन का यूज किया जा रहा है।

दिल्ली में दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को AQI इंडेक्स 455 तक पहुंचने के बाद दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू किया गया। कंस्ट्रक्शन, तोड़फोड़, खुदाई, प्लास्टर, टाइल्स का काम करने पर प्रतिबंध रहेगा।

BS-4 या उससे नीचे के मानक वाले डीजल वाहन और BS-3 या उससे नीचे के मानक वाले पेट्रोल वाहन नहीं चल सकेंगे। 5वां तक के सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में पढ़ाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट बोला- कोई पाबंदी काम नहीं करेगी

इधन, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए वह जितने ज्यादा आदेश और पाबंदियां लगाएगा, उनका उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा।

कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ सख्त नियम बनाने से प्रदूषण की समस्या हल हो सकती है? बेंच ने प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत बताई।

पूरी खबर पढ़ें…

5. सैयद मुश्ताक अली में बिहार की कैप्टेंसी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, पहली बार कप्तान बने

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में वैभव ने सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 175 रन बनाए थे। File

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में वैभव ने सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 175 रन बनाए थे। File

15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहली बार किसी टीम के कप्तान बन गए हैं। उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी बिहार की कप्तानी मिली है। इससे पहले वे बिहार की रणजी टीम और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान रह चुके हैं।

बिहार क्रिकेट संघ की चयन समिति ने शुक्रवार को बैठक के बाद शुरुआती दो मैचों के लिए टीम चुनी। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा। 16 नवंबर को रेलवे से मुकाबला होगा।

वैभव ने 2 दिसंबर 2025 को सैयद मुश्ताक अली में महाराष्ट्र के खिलाफ 58 बॉल पर शतक लगाया था। उन्होंने 61 बॉल पर 108 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली भारत का घरेलू टी-20 टूर्नामेंट हैं।

बिहार की टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमिश अशरफ, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोल यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. क्रिकेट: मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास:13 साल का करियर रह, 64 मैच में 229 विकेट लिए, अब वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे (पूरी खबर पढ़ें)

2. जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नाराज विधायकों की ज्यादातर मांगें ठुकराईं: 25 MLA जम्मू-कश्मीर डिप्टी CM को हटाने की मांग पर अड़े; फारूक बोले- पार्टी नहीं टूटेगी (पूरी खबर पढ़ें)

3. महाराष्ट्र: शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की अस्पताल में मुलाकात:कहा- 10 नवंबर के बाद बातचीत करेंगे; NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज (पूरी खबर पढ़ें)

4. बॉलीवुड: अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरा ईमेल, स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी ब्लास्ट की बात लिखी (पूरी खबर पढ़ें)

5. इंटरनेशनल: रिपोर्ट- ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो:उपराष्ट्रपति वेंस भी दूरी बना रहे, मिडटर्म में हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी में फूट (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

चाबी से खुलने वाली मिठाई

आगरा में दिवाली पर चाबी से खुलने वाली ड्रायफ्रूट मिठाई लोगों को खूब पसंद आ रही है। ब्रिज रसायनम मिष्ठान भंडार ने इसे खास तैयार किया है। इसकी कीमत 1,800 रुपए किलो है।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: 1 ग्राम ‘एंटीमैटर’ में आ जाएगा 41 करोड़ किलो सोना; अंतरिक्ष की 1 ग्राम ‘मिट्टी’ ₹90 करोड़ की, धनतेरस पर जानिए सबसे महंगी 5 चीजें

2. भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘लेक्चर देते-देते हाथ पकड़ लेते, घर पर दिखाई अश्लील क्लिप‘: JNU प्रोफेसर पर केस, कहते थे- हैंडसम हूं इसलिए आरोप लगे

3. भास्कर एक्सप्लेनर: सोना अपने पीक से 20% टूटा, क्या अभी खरीदना चाहिए: अगले 1 से 5 साल में कहां पहुंचेगा गोल्ड; 3 टॉप एक्सपर्ट्स से जानिए

4. जरूरत की खबर: मिठाई के वर्क में खतरनाक मिलावट: सिल्वर वर्क में मिला 99% एल्युमिनियम, जानें हेल्थ रिस्क, मिठाई खरीदने के 15 टिप्स

5. जरूरत की खबर: पटाखे की एक चिंगारी भी खतरनाक: सुरक्षा के नियम जानें, जलने पर करें ये काम, फर्स्ट-एड किट के 7 एसेंशियल्स

6. US मिडटर्म इलेक्शन: ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष: सरकारी ताकत इस्तेमाल कर परिवार को अमीर बनाने का आरोप, एपस्टीन मामले की भी जांच होगी

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

राशिफल…

वृष राशि वालों की प्रॉपर्टी की डील हो सकती है, मिथुन और तुला वालों को रुका पैसा मिल सकता है।जानिए आज का राशिफल…



Source link

You may also like

Leave a Comment