Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 ने रचा इतिहास, 60 दिनों से कम में 100 Cr घंटे वॉच-टाइम पार, सलमान खान का शो बाकी सीजन पर पड़ा भारी?

बिग बॉस 20 ने रचा इतिहास, 60 दिनों से कम में 100 Cr घंटे वॉच-टाइम पार, सलमान खान का शो बाकी सीजन पर पड़ा भारी?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20 Becomes Fastest Season To Achieve Milestone: टीवी की दुनिया में कई रियलिटी शो आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिनका खुमार दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं लेता. ‘बिग बॉस’ भी ऐसा ही शो है. इसके हर सीजन में नए विवाद, ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिलता है. इस बार सलमान खान के शो ने लोकप्रियता के मामले में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है. क्या है वो कारनामा चलिए बताते हैं…

ख़बरें फटाफट

BB 20: सलमान के शो ने रचा इतिहास, 60 दिनों से कम में 100 Cr घंटे वॉच-टाइम पारZoom

सलमान खान आज को शो जश्न मनाते दिखेंगे.

नई दिल्ली. टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में शामिल ‘बिग बॉस’ का क्रेज एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. शो के 20वें सीजन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. कभी सलमान खान का शर्ट उतरना तो कभी उनका कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाना सुर्खियां बटोरती रहीं. कभी घर के अंदर होने वाले झगड़े और मजेदार टास्क सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे. अब इस शो ने अपनी लोकप्रियता का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने इसके पिछले सभी सीजन को पीछे छोड़ दिया है. खास बात यह है कि इस बार दर्शकों ने सिर्फ शो देखा ही नहीं, बल्कि जमकर वोट भी किए हैं. यही वजह है कि ‘बिग बॉस 20’ ने महज 60 दिनों से कम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर इस सीजन ने महज 60 दिनों से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे (Watch-time Hours) का व्यूअरशिप टाइम हासिल कर लिया है. यह बिग बॉस के 20 साल के इतिहास में सबसे तेजी से यह मुकाम हासिल करने वाला पहला सीजन बन गया है. इस सीजन में दर्शकों की भागीदारी में जबरदस्त उछाल देखा गया है. जानकारी के मुताबिक, शो को अब तक 350 करोड़ से ज्यादा वोट्स मिल चुके हैं.

वोटिंग में 71% का भारी उछाल

जियोस्टार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सीजन की तुलना में इस बार वोटिंग में 71 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी हुई है. इतना ही नहीं, वोट करने वाले फैंस की कुल संख्या भी 48 फीसदी तक बढ़ी है. दर्शकों का यह एक्साइटमेंट दिखाता है कि 20 साल बाद भी इस रियलिटी शो का क्रेज कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment