ऐसे में शो पर अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो है स्काउट ओपी और लव गिल। इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल सामने उठे। लेकिन अब इसके रिश्ते में भी दरार आती नजर आ रही है।
Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। यही नहीं ये शो पूरी तरह से दर्शकों के दिमाग पर कब्जा किए हुए हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी ज्यादा स्ट्रांग नजर आ रहा है। ऐसे में शो पर अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो है स्काउट ओपी और लव गिल। इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल सामने उठे। लेकिन अब इसके रिश्ते में भी दरार आती नजर आ रही है। दोनों के बीच तगड़ी बहस हुई है।
स्काउट और लव में हुआ झगड़ा
‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि लव गिल सोफे पर लेटी होती हैं और वहीं, स्काउट उनके सामने ही सोफे पर बैठे हैं। तभी वहां से आम्रपाली निकलती हैं तो स्काउट उनसे पूछते हैं, ‘एक अपना इंसिडेंस हुआ था न किचन में क्या हुआ था।’ इस पर आम्रपाली कहती हैं, ‘कुछ लोगों के साथ कंफर्टेबल हूं ये जोक्स करने में बाकी लोगों के साथ नहीं हूं तो मत करो।’ इस पर स्काउट कहते हैं, ‘इतना टॉन्ट मेरे को नहीं पसंद है।’
‘मैं आपके हिसाब से नहीं चलूंगी’
ये सुनते ही लव गिल कहती हैं, ‘अगर आपको दिक्कत है तो मैं नहीं बात करूंगी आपसे। मैं आपके हिसाब से नहीं चलूंगी।’ स्काउट कहते हैं, ‘इतना गुस्सा क्यों करती है हर बात पर।’ लव उन्हें जवाब देती हैं, ‘मजाक उतना ही करो, जितना सह सको।’ इस पर स्काउट कहते हैं, ‘अगर इतनी भसड़ होने पर भी मैंने तुमको चुना है तो समझा कर कि कौन कितना किसके लिए वैल्यू रखता है। लव कहती हैं, ‘ये तेरा फिगर आउट है जैसा करना है वैसा करो।’
घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन), मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। वहीं, इस वीक ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी घर से बेघर हो गए हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
