Home Morning News (खास खबरें)Bihar Morning News : CM अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, पावापुरी महोत्सव का शुभारंभ, नागरिक सेवा शिविर

Bihar Morning News : CM अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, पावापुरी महोत्सव का शुभारंभ, नागरिक सेवा शिविर

by BollywoodNewsAndMovie


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा बैठक

आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति, अपराध नियंत्रण, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।

जदयू कार्यालय में बैठक

आज दोपहर 12 बजे जदयू कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं।

पावापुरी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

नालंदा जिले की भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी में आज 7 नवंबर से दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव का मुख्य उद्घाटन समारोह आज आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के राज्यपाल के शामिल होने की सूचना है। सुबह दिगंबर जैन समाज की ओर से करीब डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज के श्रद्धालु शामिल होंगे। महोत्सव का उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा, शांति और सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

जुगनू हाट का अंतिम दिन

राजधानी के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में आयोजित तीन दिवसीय जुगनू हाट का आज 7 नवंबर को अंतिम दिन है। इस आयोजन में बिहार की लोककला, हस्तशिल्प और पारंपरिक बुनकरी को विशेष मंच दिया गया है। यहां मगही लोक संगीत, जट-जटिन नृत्य और टेराकोटा कला आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा पेपरमाशे, दोसूती, 52 बूटी और भागलपुरी टसर के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। क्रोशिया और एप्लिक कला की कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों को पारंपरिक कला सीखने का अवसर मिल रहा है।

सोना गोपालपुर में मेला

पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र के सोना गोपालपुर में आज 7 नवंबर से मां काली पूजा के अवसर पर दस दिवसीय सांस्कृतिक मेले की शुरुआत होगी। यहां बैंकॉक के प्रसिद्ध वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल निर्माण में बंगाल से आए 25 से अधिक कारीगर जुटे हैं। आज आधी रात से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खुलेंगे। 7 से 16 नवंबर तक मेले में बिहार और दूसरे राज्यों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रतिमा विसर्जन 17 नवंबर को होगा।

सारण में आज नागरिक सेवा शिविर

सारण जिले में आज 7 नवंबर को नगर परिषद की ओर से नागरिक सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें आम नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स, पानी का कनेक्शन और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित सेवाओं में सहायता दी जाएगी। लोगों को नगर निकाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान और जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह शिविर स्थानीय नागरिकों के लिए प्रशासनिक सेवाओं का लाभ लेने का अच्छा अवसर है



Source link

You may also like

Leave a Comment