Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (6 नवम्बर 2026) की खबरों CBSE Board ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट; पीएम मोदी की देशवासियों से आयुर्वेद और योग को अपनाने पर विशेष जोर दिया; अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी प्रमुख रहा.

1. CBSE Board ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च तक, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी.

2. पीएम मोदी की देशवासियों से आयुर्वेद और योग को अपनाने पर विशेष जोर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों से बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि धनतेरस केवल धन-संपत्ति में निवेश करने का त्योहार नहीं है, बल्कि अपने और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का भी महत्वपूर्ण अवसर है. पीएम मोदी ने आयुर्वेद में निहित निवारक स्वास्थ्य देखभाल (Preventive Healthcare) और अच्छी जीवनशैली की आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया.

3. अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मुंबई में हड़कंप मच गया है. धमकी भरा ईमेल बॉम्बे हाईकोर्ट को भेजा गया है, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले के अलावा बॉम्बे हाईकोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और वर्ली रेसकोर्स को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

4. राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता
दिवाली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, सचिन पायलट, कुमारी शैलजा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई बड़े नेता शामिल हुए.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, माता-पिता की सैलरी से तय नहीं होगा क्रीमी लेयर का दर्जा: OBC आरक्षण के क्रीमी लेयर नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ा झटका दिया है. शीर्ष अदालत ने अपने मार्च में दिए गए फैसले पर पुनर्विचार और संशोधन की मांग करने वाली केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है.
वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़े मतदाता सूची विवाद में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कदम उठाया है. अदालत ने मामले में शिकायतकर्ता की पुनरीक्षण याचिका स्वीकार करते हुए अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दे दी है. यह मामला सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही मतदाता सूची में शामिल किए जाने के आरोपों से जुड़ा है.
‘मुस्लिम मुंबई’ बनाने की हो रही कोशिश! किरीट सोमैया ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को ‘मुस्लिम मुंबई’ (Muslim Mumbai) बनाने की कोशिश की जा रही है. माया नगरी के डेमोग्राफी को बदलने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। ये दावा बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने किया है. किरीट सोमैया ने मुंबई में हिंदू और मुस्लिम बच्चों के जन्म के आंकड़े साझा कर जनसंख्या संतुलन पर चिंता जताई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
