Home Bigg Boss 20काशवी ने लाइव स्ट्रीम पर कर लिया स्काउट ओपी से ब्रेकअप? क्रिप्टिक बातों ने बढ़ाई हलचल, Bollywood Hindi News

काशवी ने लाइव स्ट्रीम पर कर लिया स्काउट ओपी से ब्रेकअप? क्रिप्टिक बातों ने बढ़ाई हलचल, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Kaashvi Hiranandani News: बिग बॉस 20 के स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरन कुछ ऐसा कहा कि लोगों को लग रहा है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है। आइए जानते हैं क्या बोलीं काशवी हीरानंदानी।

बिग बॉस 20 में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था जब स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी पहुंची थीं। उन्होंने लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। अब काशवी हीरानंदानी ने अपनी लाइव स्ट्रीमिंग में कुछ ऐसा कहा जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लग रहा है कि काशवी हीरानंदानी ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है।

काशवी बोलीं- बिग बॉस को रियलिटी शो की तरह ही देखें

काशवी ने लाइव स्ट्रीम के दौरान स्काउट ओपी के फैंस को संबोधित करते हुए उनके लास्ट एक्ट और लास्ट डांस के बारे में बात की। इतना ही नहीं, काशवी ने इस लाइव स्ट्रीम में दर्शकों से अनुरोध किया कि वो बिग बॉस को एक रियलिटी शो की तरह ही देखें न कि कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ में दखल दें।

ये भी पढ़ें: इधर काशवी हीरानंदानी ने मांगी माफी, उधर बिग बॉस 20 में लव गिल पर भड़के स्काउट

काशवी ने फैंस से क्यों मांगी माफी?

लाइव स्ट्रीम में काशवी ने कहा, “5 साल ही तो थे, औरों ने तो…अगर आपको पता है तो पता है। इसके बाद स्काउट ओपी के दोस्तों को संबोधित करते हुए काशवी पहले हंसी और उन्होंने कहा- ‘आप लोग शो को जैसे देखो, एंजॉय करो, मजे करो’। वहीं, अपनी स्थिति पर बात करते हुए काशवी ने कहा, “मैं भी ऐसी स्थिति में नहीं रही हूं। मैं हर रोज थोड़ा-थोड़ा ले रही हूं। ऐसा रोज तो नहीं होता मेरे साथ।” उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर शो पर आकर उन्होंने कुछ गलत कहा हो तो वो उसके लिए माफी मांगती हैं। काशवी ने कहा, “इस शो के बारे में एक बात है कि जितना ज्यादा पोलराइज्ड (ध्रुवीकरण) चीजें होंगी, उतना ज्यादा रिस्पॉन्स आएगा। उतना लोग और बातें करेंगे।”

ये भी पढ़ें: काशवी के जाने के बाद बिगड़ी लव की हालत, स्काउट से बोलीं- करियर बर्बाद कर दिया

काशवी की क्रिप्टिक बातों ने फैंस को सोच में डाला

लाइव स्ट्रीम के अंत की तरफ काशवी कहती हैं, “सच कहूं तो ये मेरे लिए आखिरी एक्ट और आखिरी डांस है। लेकिन इस बारे में बात करना दो लोगों के बीच है।” काशवी की यही लाइनें सुनने के बाद फैंस को लग रहा है कि काशवी ने स्काउट ओपी से ब्रेकअप का ऐलान कर लिया है। हालांकि, काशवी ने ब्रेकअप को लेकर सीधे तौर पर कोई बात नहीं की है। स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी उन्हें बाहर से काफी सपोर्ट कर रही हैं। वो बिग बॉस वॉच पार्टी करती हैं। लाइव स्ट्रीम पर आकर स्काउट को सपोर्ट करती हैं।

ये भी पढ़ें: ‘लव गिल का रोना सिर्फ नाटक था…’ स्काउट ओपी की मां ने खोली पोल, बोलीं- उसने मेरे बेटे को…

लव और स्काउट की नजदीकियों से यंग DSA भी नाराज

बता दें, बिग बॉस 20 के घर में लव और स्काउट जिस तरह से साथ थे, उसे लेकर दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। स्काउट को समझाने उनकी गर्लफ्रेंड वीकेंड के वार पर भी पहुंची थीं। काशवी के जाने के बाद स्काउट ने थोड़े वक्त को लव से दूरी बनाने की कोशिश की थी, लेकिन अब दोनों की एक बार फिर दोस्ती हो गई है। स्काउट ओपी और लव की हरकतों पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। घर के अंदर स्काउट के दोस्त यंग भी स्काउट और लव की नजदीकियों को लेकर आलोचना करते नजर आए। बीते एपिसोड में यंग ने कहा कि उन्हें काशवी के लिए बुरा लगता है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें तो स्काउट की मां के लिए भी बुरा लग रहा है। यंग आम्रपाली से कहते हैं कि कोई अपनी मां को नेशनल टीवी पर गलत कैसे बता सकता है?





Source link

You may also like

Leave a Comment