Home Box Office34 साल पहले दिवाली पर अजय-करिश्मा ने मचाई थी धूम, फिल्म ने कमाया 260 परसेंट प्रॉफिट

34 साल पहले दिवाली पर अजय-करिश्मा ने मचाई थी धूम, फिल्म ने कमाया 260 परसेंट प्रॉफिट

by BollywoodNewsAndMovie


दिवाली के मौके पर हर साल कोई न कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है. इस खास त्योहार को ध्यान में रखते हुए हम आपको सुपरस्टार अजय देवगन और दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो 34 साल पहले दिवाली पर आई थी और 250 परसेंट से ज्यादा प्रॉफिट कमाकर इसने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

34 साल पहले दिवाली पर आई थी फिल्म

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘जिगर’. इसमें अजय देवगन और करिश्मा कपूर ने अहम किरदार अदा किया था. ये दोनों के करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक है. इसके जरिए अजय और करिश्मा ने पहली बार स्क्रीन शेयर की. जिगर साल 1992 की दिवाली पर आई थी. इसने 23 अक्टूबर 1992 को धन तेरस के खास मौके पर दस्तक दी थी.

कमाया 260 परसेंट प्रॉफिट

2 घंटे 41 मिनट की फिल्म जिगर का डायरेक्शन फारूक सिद्दीकी ने किया था. इस एक्शन रोमांटिक फिल्म में अजय ने राज और करिश्मा कपूर ने सुमन नाम का किरदार निभाया था. फिल्म में अर्जुन, परेश रावल, अजीत खान, हुसैन खान, गुलशन ग्रोवर, गोगा कपूर और विकास आनंद जैसे कलाकार भी थे.

34 साल पहले दिवाली पर अजय-करिश्मा ने मचाई थी धूम, फिल्म ने कमाया 260 परसेंट प्रॉफिट

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक जिगर को मेकर्स ने ढाई करोड़ रुपये के बजट में बनाया था. वहीं फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से डबल यानी पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. फिल्म का टोटल मुनाफा 260 परसेंट था.

फिल्म से जुड़ी खास बातें

-जिगर की सफलता के बाद अजय देवगन ने अपनी फीस बढ़ा दी थी. इसके चलते प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘आ गले लग जा’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

-फिल्म में अर्जुन ने दुर्योधन नाम के विलेन का रोल निभाया. जब अर्जुन को पता चला था कि मेकर्स मूवी के लिए विलेन तलाश रहे हैं तो वो सीधे सलीम के पास पहुंच गए और उन्हें रोल मिल गया.

-अजय देवगन के डेब्यू से पहले ही जिगर का ऑफर करिश्मा कपूर को दिया गया था. लेकिन, करिश्मा नए एक्टर संग काम करने के लिए झिझक रही थीं, हालांकि जब अजय की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ (1991) सुपरहिट निकली तो करिश्मा ने जिगर के लिए हामी भर दी थी.



Source link

You may also like

Leave a Comment