{“_id”:”6aef3fbb8884a6a72409e2b3″,”slug”:”ramayana-box-office-collection-day-3-ranbir-kapoor-film-crosses-150-crore-mark-in-india-know-sunday-earning-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रामायण बॉक्स ऑफिस: छोटी दिवाली पर कैसी रही फिल्म की गूंज? रणबीर की मेगा बजट फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

रामायण
– फोटो : अमर उजाला
दिवाली के त्योहार पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में सजी हुई है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं। साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका अदा की है और यश को रावण के किरदार में देखा गया है। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा थी। अब रिलीज के बाद भी लोग इस पर अपने-अपने विचार रख रहे हैं। दूसरी तरफ कमाई के मामले में इसका हाल कैसा है? जानिए
