एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाघरों में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस मूवी में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में इसे देखा है और अब सोशल मीडिया पर इसका स्पेशल रिव्यू शेयर किया है।
रिव्यू करते हुए सनी ने रामायणम् (Ramayana) को हॉलीवुड से भी बेहतर फिल्म होने के दावा किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्या फिल्म एक्टर ने निर्देशक नीतेश तिवारी की रामायणम् को लेकर क्या-क्या कहा है-
रामायणम् को लेकर बोले सनी देओल
हाल ही में सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म रामायणम् को वॉच किया है। इसके बाद उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शनिवार को शेयर किया और उसमें फिल्म की खासियत के बारे में खुलकर बात की है और कहा है- मैं अभी-अभी अपनी फिल्म रामायणम् को देखकर आया हूं। मुझे बहुत ज्यादा अच्छी लगी और मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर रामायणम् को देखे।
इस तरह से सनी देओल ने 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली रामायणम् फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट की समीक्षा अपने शब्दों में की है। आपको बता दें कि क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ भी रामायणम् को लेकर पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।
2028 में आएगा रामायणम् पार्ट-2
अभिनेता सनी देओल आपको भगवान हनुमान जी के रोल में रामायणम् पार्ट-2 में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। जिसे 2 साल बाद 2028 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले भाग के अंतिम सीन में बजरंग बली के किरदार में सनी की हल्की सी झलक देखने को मिली है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट काफी हो गई है, ऐसे में वे पार्ट-2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
