Home Bigg Boss 20‘मुझे तुमसे मोहब्बत है’, मोहित चौहान का गाना सुनते ही भर आईं सलमान की आंखें, ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर छलके आंसू

‘मुझे तुमसे मोहब्बत है’, मोहित चौहान का गाना सुनते ही भर आईं सलमान की आंखें, ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर छलके आंसू

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Salman Khan Emotional: बिग बॉस 20 के दीपावली स्पेशल में सिंगर मोहित चौहान ने सलीम खान का लिखा गाना गाया. इसे सुनकर सलमान खान भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. मोहित की परफॉर्मेंस के दौरान घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल नजर आए.

‘मुझे तुमसे मोहब्बत है’  गाना सुनते ही भर आईं सलमान की आंखें, वीडियो वायरल Zoom

नई दिल्ली: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार दिवाली का जश्न खास होने वाला है. शो के नए प्रोमो में मशहूर सिंगर मोहित चौहान अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं. उन्होंने स्टेज पर ‘तुम से ही’ गाना गाते हुए एंट्री ली. इसके बाद सलमान खान ने उनका स्वागत किया और दोनों गले मिले.

लेकिन मोहित की एक खास परफॉर्मेंस ने सलमान को भावुक कर दिया. पिता सलीम खान का लिखा गाना सुनते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए.

 स्टेज पर पहुंचे मोहित चौहान

प्रोमो में सलमान खान दिवाली सेलिब्रेशन के लिए मोहित चौहान का स्टेज पर स्वागत करते हैं. इसके बाद मोहित फिल्म ‘जब वी मेट’ का पॉपुलर गाना ‘तुम से ही’ गाते हुए एंट्री लेते हैं. उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स भी काफी खुश नजर आते हैं. स्टेज पर पहुंचने के बाद मोहित सलमान खान से गले मिलते हैं. इस दौरान सलमान उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनके गाने बहुत सूदिंग होते हैं. मोहित भी सलमान के साथ इस खास मुलाकात को एंजॉय करते दिखाई देते हैं.

 गाना सुनकर छलके सलमान के आंसू

इसके बाद मोहित चौहान सलमान खान से उनके पिता सलीम खान का लिखा एक गाना गाने की गुजारिश करते हैं. वह गाना है ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है मगर मैं कह नहीं सकता…’. जैसे ही मोहित इस गाने को गाते हैं, सलमान भावुक हो जाते हैं. उनकी आंखों में आंसू दिखाई देने लगते हैं. यह पल सिर्फ सलमान के लिए ही नहीं, बल्कि घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के लिए भी खास बन जाता है. प्रोमो में दूसरे कंटेस्टेंट्स भी इस परफॉर्मेंस को देखकर भावुक नजर आते हैं. अब इस खास मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment