Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ में पिता सलीम खान को याद कर भावुक हुए सलमान खान, गाने ने छू लिया दिल… – salman-khan-gets-emotional-remembering-father-salim-khan-on-bigg-boss-20

‘बिग बॉस 20’ में पिता सलीम खान को याद कर भावुक हुए सलमान खान, गाने ने छू लिया दिल… – salman-khan-gets-emotional-remembering-father-salim-khan-on-bigg-boss-20

by BollywoodNewsAndMovie


'बिग बॉस 20' में पिता सलीम खान को याद कर भावुक हुए सलमान खान, गाने ने छू लिया दिल...

नारी डेस्क : बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान या फिल्म नहीं, बल्कि उनका इमोशनल अंदाज है। दरअसल, रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अपने पिता सलीम खान को याद कर भावुक होते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में उनकी आंखें नम हो जाती हैं और उन्हें इस हालत में देखकर घर के कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सलीम खान का जिक्र सुनकर भर आईं सलमान की आंखें

मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में मशहूर सिंगर मोहित चौहान सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान मोहित कहते हैं कि वह सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं, वह उनके पिता सलीम खान के भी बड़े प्रशंसक हैं। इसके बाद मोहित अपनी सुरीली आवाज में ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता’ गाना गाते हैं। यह गाना सुनते ही सलमान खान अपने पिता सलीम खान की यादों में खो जाते हैं। उनकी आंखें नम हो जाती हैं और वह अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाते। सलमान को इस तरह भावुक होता देख बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी भावुक नजर आते हैं।

पिता की तबीयत खराब होने पर भी परेशान थे सलमान

दरअसल, सलमान खान अपने पिता सलीम खान के बेहद करीब हैं। इसी साल फरवरी में सलीम खान की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद पूरा परिवार चिंतित हो गया था। उस दौरान सलमान खान भी काफी परेशान नजर आए थे। हालांकि, अब सलीम खान स्वस्थ हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

 यें भी पढ़ें : दिवाली की रात जरूर करें ये 7 उपाय, दुश्मन की बुरी नजर नहीं बिगाड़ पाएगी आपका काम!

धर्मेंद्र को याद कर भी भावुक हुए थे सलमान

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान किसी शो में अपने इमोशंस जाहिर करते नजर आए हों। इससे पहले ‘बिग बॉस 19’ के सेट पर भी वह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए थे। सलमान और धर्मेंद्र के बीच बेहद खास रिश्ता था। धर्मेंद्र उन्हें अपने बेटे की तरह मानते थे। ऐसे में उनके निधन की खबर से सलमान को गहरा सदमा लगा था। शो के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि भी दी थी।





Source link

You may also like

Leave a Comment