Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ये मेरा आखिरी एक्ट है… लव-स्काउट की बढ़ती नजदीकियों से टूटा काशवी का दिल, 5 साल के रिश्ते पर कसा तंज

Bigg Boss 20: ये मेरा आखिरी एक्ट है… लव-स्काउट की बढ़ती नजदीकियों से टूटा काशवी का दिल, 5 साल के रिश्ते पर कसा तंज

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लव गिल और स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियां सुर्खियों में हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लेकर पहले भी खूब बवाल हो चुका है। यहां तक कि शो में उनके ‘भाई-बहन’ जैसे रिश्ते पर सवाल उठने के बाद सलमान खान और रोहित शेट्टी भी दोनों को फटकार लगा चुके हैं। लेकिन तमाम चेतावनियों के बावजूद लव और स्काउट की नजदीकियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस पूरे मामले में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का ऐसा बयान सामने आया है, जिसने उनके पांच साल पुराने रिश्ते में दरार की अटकलों को हवा दे दी है।

लव के लिए स्काउट ने किया प्यार का इजहार

दरअसल, शो में स्काउट और लव गिल की बॉन्डिंग लगातार चर्चा में है। दोनों अक्सर साथ हंसते-मजाक करते और एक-दूसरे के करीब नजर आते हैं। इस पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने बिग बॉस के घर में पहुंचकर उन्हें लव से दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी थी। हालांकि, उनके बाहर जाते ही स्काउट फिर लव के साथ मस्ती करते दिखाई दिए।

हालिया एपिसोड में स्काउट ने लव के लिए अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उनके साथ खुशी मिलती है और वह घर से बाहर आने के बाद भी उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स स्काउट को ट्रोल कर रहे हैं।

काशवी ने बताया अपना आखिरी एक्ट

इस बीच काशवी के लाइव स्ट्रीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह स्काउट के फैंस से बातचीत करती नजर आईं। काशवी ने कहा कि उन्होंने स्काउट और उनके फैंस को सपोर्ट करने की कमिटमेंट दी थी, लेकिन अब यह उनका आखिरी एक्ट होगा। उनकी इस बात ने फैंस को उलझन में डाल दिया। लोग उनसे सवाल करने लगे कि क्या वह स्काउट से ब्रेकअप करने जा रही हैं? इस पर काशवी ने सीधे तौर पर कुछ भी साफ नहीं किया। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो समझें और इसे एंटरटेनमेंट की तरह देखें। कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर ज्यादा दखल न दें।

‘पांच साल ही तो थे…’ कहकर छलका दर्द

लाइव के दौरान काशवी ने अपने रिश्ते को लेकर तंज भरे अंदाज में कहा, ‘पांच साल ही तो थे, औरों ने तो…’ हालांकि, उन्होंने अपनी बात को हंसी में टालने की कोशिश की, लेकिन उनके इस कमेंट को देखकर फैंस भावुक हो गए। काशवी ने यह भी कहा कि उनके कमेंट्स लव और स्काउट को लेकर चल रही चर्चाओं को और बढ़ावा देते हैं, इसलिए ऐसी बातों पर ध्यान न दिया जाए।

क्या सच में खत्म हो जाएगा पांच साल का रिश्ता?

अपनी मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए काशवी ने कहा कि वह पहले कभी ऐसी परिस्थिति से नहीं गुजरी हैं। इसलिए हर चीज को एक-एक दिन करके समझने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ कर दें। लाइव स्ट्रीम के आखिर में काशवी ने दोबारा कहा कि उनके लिए यह आखिरी एक्ट और आखिरी बार है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दो लोगों के बीच का निजी मामला है और इस पर बातचीत भी उन्हीं दोनों को करनी चाहिए।





Source link

You may also like

Leave a Comment