Home Box OfficeRamayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई राम की कृपा, ‘रामायण’ ने चार दिनों में रचा इतिहास, 250 करोड़ से बस इतनी दूर, Bollywood Hindi News

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई राम की कृपा, ‘रामायण’ ने चार दिनों में रचा इतिहास, 250 करोड़ से बस इतनी दूर, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म बन गई है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम और यश को रावण रोल के रोल में देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे।

Ramayana Box Office Collection Day 4: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस वक्त हर तरफ जमकर सुर्खियां बटोर रही है। ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म बन गई है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम और यश को रावण रोल के रोल में देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। फैंस इस फिल्म के रिलीज का न जाने कितने समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया था। ऐसे में ‘रामायण’ गुरुवार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के साथ ही हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है। रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई करने के साथ ही ओपनिंग डे पर भी बंपर कमाई की है। इसी बीच अब इसके चौथे दिन यानी रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया?

दिवाली के दिन भी ‘रामायण’ ने की बंपर कमाई

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म ने 69.80 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में रविवार को ‘रामायण’ ने बंपर कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ चौथे दिन 56.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 238.85 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘रामायण’ का कलेक्शन

डे 1 64.85 करोड़ रुपये
डे 2 48.05 करोड़ रुपये
डे 3 69.80 करोड़ रुपये
डे 4 56.15 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

You may also like

Leave a Comment