Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: महिला बने काजी तौकीर ने मनीष पर लगाए गंभीर आरोप, तू-तू-मैं-मैं तक पहुंची बात, आज घर में मचेगा घमासान

बिग बॉस 20: महिला बने काजी तौकीर ने मनीष पर लगाए गंभीर आरोप, तू-तू-मैं-मैं तक पहुंची बात, आज घर में मचेगा घमासान

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ. इस प्रोमो में काजी तौकीर लड़की बने दिखे. उनके और मनीष गोयल के बीच हंसी-मजाक से शुरू हुआ मामला तीखी बहस तक जा पहुंचा. काजी ने मनीष पर गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई.

बिग बॉस 20: महिला बने काजी तौकीर ने मनीष पर लगाए गंभीर आरोपZoom

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.

नई दिल्ली.  बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में ढेर सारा घमासान देखने को मिलने वाला है. शो के लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. अपकमिंग एपिसोड में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच तू-तू-मैं-मैं देखने को मिलने वाली है. ये पूरा मामला हंजी-मजाक और प्रैंक से शुरू हुआ लेकिन धीरे-धीरे मामला गंभीर हो गया. काजी तौकीर बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में महिला बनने वाले हैं. बिग बॉस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है.

इसकी शुरुआत होती है काजी तौकीर के महिला बनने से. उन्होंने महिलाओं का कॉस्ट्यूम पहनकर लोगों के साथ मजाक करना शुरू किया. मामले ने दूसरा रूप तब लिया जब औरत बने काजी तौकीर को मनीष परेशान करने लगे. वो मजाक-मजाक में परेशान करने लगे और मनीष ने काजी को वॉशरूम में ले जाने की कोशिश की.

काजी-मनीष के बीच हुई बहस

काजी ने उस बात पर आपत्ति जताते हुए मनीष पर सवाल उठाए. वो कहते हैं कि मनीष उन्हें वॉशरूम में ले जाने की कोशिश कर रहे थे. इसपर मनीष ने जवाब दिया कि वो सिर्फ मजाक के बदले मजाक कर रहे थे. अगर उनके साथ कोई हंसी-मजाक करता है तो वो उसका उसी अंदाज में जवाब देते हैं. फिर जब काजी ने बातों-बातों में एक्टर पर गंभीर आरोप लगाया तो मामला ने झगड़े का रूप ले लिया.  यहां देखें वीडियो

महिला बन काजी तौकीर ने किया घमासान

काजी ने कहा कि वो महिला बने थे और मनीष उनको पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. वो एक महिला को पकड़ने वाली हरकत कर रहे थे. इसपर दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई. मनीष ने सिंगर पर पलटवार करते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और वो महिलाओं की भरपूर इज्जत करते हैं.

काजी तौकीर के आरोपों को सुनकर मनीष अपना आपा खो बैठे. वो सिंगर पर आरोप लगाते हैं कि वो बेकार हरकत कर रहे हैं और मजाक को घटिया रूप दे रहे हैं. उन्होंने इसे घटिया आरोप लगाते हुए सभी आरोपों को झूठा करार दे दिया.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment