Home Box OfficeRamayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के ‘राजा’ बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के ‘राजा’ बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम इस वक्त रामायणम् को लेकर चर्चा में बना हुआ है। पौराणिक फिल्म में जिस तरह से रणबीर ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल रामायणम् पार्ट-1 (Ramayana Part-1) धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। 

इसके बीच रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवीज की चर्चा भी तेज हो गई हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी आने वाली 4 बड़ी फिल्मों कौन सी हैं, जिनके जरिए वह बॉक्स ऑफिस पर राज करते दिखेंगे। 

लव एंड वार (Love And War)

रामायणम् के बाद अभिनेता रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर फिल्म लव एंड वॉर के जरिए वापसी करेंगे। निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस मूवी से रणबीर का धांसू फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। बात की जाए लव एंड वॉर की रिलीज डेट के बारे में तो ये मूवी नए साल में 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी लीड रोल में मौजूद हैं। 

ranbir kapoor ramayana (4)

ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra Part 2)

निर्देशक अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। पहले पार्ट की सफलता के बाद फैंस पिछले 4 साल से ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि अगले साल अप्रैल 2027 में इसका प्रोडक्शन का काम शुरू होगा और 2028 की शुरुआत में इसे थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है। 

ranbirkapoorupcomingmovies

एनिमल पार्क (Animal Park)

2023 में अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म एनिमल आई थी और उसी दौरान इसके पार्ट-2 एनिमल पार्क की रिलीज का भी एलान किया गया था, जिसमें बताया गया कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल 2 साल 2027 में रिलीज की जाएगी। हालांकि, बाद में इसके बदलाव किया गया है और अब एनिमल पार्क 2 को 2028 तक आगे बढ़ा दिया गया है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment