‘बिग बॉस 20’ में हर बीतते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच के समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं। एक वक्त पर एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे स्काउट और यंग डीएसए की दोस्ती भी अब टूटती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों की मानें तो कैप्टेंसी टास्क के दौरान इन दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई हुई है। Scout OP ने Yung DSA पर हाथ उठाया है और इसे लेकर घर में बड़ा बवाल हुआ है। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि इसके बाद स्काउट को घर से तुरंत एलिमिनेट कर दिया गया है। हालांकि, इसे लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है और न ही इसका कोई प्रोमो आउट हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
स्काउट ने यंग पर उठाया हाथ?
बिग बॉस 20 की इनसाइड अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज पर दावे किए जा रहे हैं कि कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड में उदिति रोबोट चेयर पर थीं। वह टीम-बी का हिस्सा थीं और टीम-ए का मकसद उन्हें रुलाना था ताकि वह इस रेस से बाहर हो सकें। इस टास्क के दौरान उदिति को इमोशनल करने के लिए स्काउट ने उनकी फैमिली फोटो का एक कोना जला दिया। इस टास्क के दौरान यंग और गुल्लू बार-बार उदिति को रुलाने की स्काउट की कोशिश को फेल करने में लगे थे और इस बात पर स्काउट को गुस्सा आ गया। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर यंग और स्काउट के बीच गाली-गलौच हुई और फिर स्काउट ने यंग को धक्का दे दिया। इसके जवाब में यंग ने कहा, “आज से दोस्ती खत्म…।”

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 20: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 6 सदस्य, स्काउट और लव फिर हुए एक?
क्या स्काउट होंगे घर से बाहर?
वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना के बाद स्काउट ने यंग से माफी भी मांगी। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यंग ने उन्हें माफ कर दिया, तो वहीं कई पेज दावा कर रहे हैं कि इसे लेकर बिग बॉस सख्त रवैया अपनाएंगे और स्काउट को घर से बाहर कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि घर में हुई इस हिंसा के बाद आम्रपाली, यंग के सपोर्ट में नजर आईं और उन्होंने यंग से कहा कि उन्हें स्काउट को माफ नहीं करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
