1
नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत
बिग बॉस 20 के हाल ही में आएं प्रोमो में बिग बॉस नॉमिनेशन की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए घरवालों को एक टास्क देते है। इस प्रोसेस के दौरान उदिति सिंह माही विज पर लव गिल को घर तोड़ने वाली कहने की टिप्पणी का खुलासा करती है। जिसे सुनते ही लव गिल माही विज पर भड़क जाती है। जिसके साथ ही स्काउट ओपी और आम्रपाली दुबे के बीच में भी जुबानी जंग छिड़ जाती है।
मनीष गोयल हुए इमोशनल
बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर मनीष गोयल पर बदतमीजी का आरोप लगाते है। दरअसल, शो में काजी तौकीर लड़की बनकर मजाक करते है और मनीष को छेड़ते है, जिसके बाद मनीष भी काजी को गोद में उठा लेते हैं, जिसके बाद से लगातार काजी मनीष पर बहसलूकी का इल्जाम लगाते है। इन आरोपों से परेशान मनीष गोयल का दर्द झलक जाता है और वो काफी इमोशनल हो जाते है।
