Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है.अब इसी बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अरिशफा खान और लव गिल के बीच जोरदार बहस देखने को मिल रही है. देखते ही देखते दोनों के बीच मामला इतना बढ़ जाता है कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच जाती है.
किचन में शुरू हुआ विवाद
शो के नए प्रोमो में विवाद की शुरुआत किचन से होती है.दरअसल, लव गिल ने अपनी बर्तन धोने की ड्यूटी पूरी नहीं की थी. इस वजह से घर की कैप्टन अरिशफा खान उन्हें खाना बनाने से रोक देती हैं. अरिशफा साफ कहती हैं कि जब तक लव अपने बर्तन साफ नहीं करेंगी, तब तक उन्हें खाना बनाने नहीं दिया जाएगा.
TOMORROW’S PROMO: LOVE GILL VS ARISHFA! Captain Arishfa snatches the frying pan while Love is cooking, which later led to big fight. @HotstarReality https://t.co/Ef2203LxEo
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 9, 2026
इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. इसी दौरान अरिशफा पैन लेने की कोशिश करती हैं, तो लव उन पर आरोप लगाती हैं कि क्या वह उन्हें जलाना चाहती हैं. इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ जाता है.प्रोमो में अरिशफा और लव एक-दूसरे को धक्का देते हुए नजर आती हैं. हालांकि, घर के बाकी सदस्य तुरंत बीच में आकर दोनों को अलग करते हैं.
वहीं, अरिशफा पैन अपने हाथ में ले लेती हैं, जबकि लव कढ़ाई लेकर गार्डन एरिया की ओर जाती दिखाई देती हैं. अब इस पूरे विवाद के बाद घर में क्या नया मोड़ आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.
ये कंटेस्टेंट्स हैं इस हफ्ते नॉमिनेटेड
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए स्काउट ओपी, मनीष गोयल, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, माही विज, उदिती सिंह, यंग, लव गिल, गुल्लू और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं. वहीं, अरिशफा खान घर की मौजूदा कैप्टन होने के कारण इस हफ्ते सुरक्षित हैं. ऐसे में अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस सप्ताह किस कंटेस्टेंट का सफर शो में खत्म होगा.


